छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, महिला की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद इलाके में फैली सनसनी, घरेलू विवाद की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस

Sensational case in Chhattisgarh: a woman has been brutally murdered. The incident has sent shockwaves through the area. A domestic dispute is suspected, and the police have arrived at the scene.

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, महिला की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद इलाके में फैली सनसनी, घरेलू विवाद की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के शंकरपुर-शांति नगर इलाके में एक महिला की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृत महिला की पहचान पूनम शेंडे के रूप में बताई जा रही है. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है. महिला की मौत के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है. हालांकि घटना की असल वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
वारदात की खबर मिलते ही CSP सत्यप्रकाश तिवारी और चिखली चौकी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस घटना से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल कर रही है. फिलहाल महिला की मौत किन हालात में हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है. यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। मामले में पुलिस अधिकारियों के आधिकारिक बयान का इंतजार है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb