एक साथ तीन बच्चियां लापता, घर से अचानक हुई गायब, मचा हड़कंप, तीनो बच्चियों को 12 घंटे के भीतर पुलिस ने खोज निकाला, परिजनों ने जताया आभार

Three girls went missing simultaneously, vanishing suddenly from home and causing a stir; the police located all three within 12 hours, and their families expressed their gratitude.

एक साथ तीन बच्चियां लापता, घर से अचानक हुई गायब, मचा हड़कंप, तीनो बच्चियों को 12 घंटे के भीतर पुलिस ने खोज निकाला, परिजनों ने जताया आभार

दुर्ग/जामुल : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर से अचानक तीन बच्चियां लापता होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, रेलवे स्टेशन चेकिंग, स्थानीय पूछताछ की. पुलिस की पांच टीमों ने 12 घंटे से कम समय की जाँच के बाद तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सौंप दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना जामुल क्षेत्र में 10 अक्टूबर को खबर मिली कि तीन बच्चियाँ अपने घर से कहीं चली गई है. थाना जामुल पुलिस व एससीयू की टीम द्वारा फौरन बच्चियों की तलाश शुरु की गई.
बच्चियों की खोजबीन के लिए पुलिस की पांच टीमें को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया. कई मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का लगातार मुआयना किया गया. आसपास के क्षेत्रों में जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ और रेलवे स्टेशन सहित संभावित स्थानों पर चेकिंग की गई.
पुलिस टीमों के लगातार प्रयासों, आपसी तालमेल और तकनीकी सबूतों के आधार पर तीनों बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल बरामद किया गया. बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. इस कार्रवाई में थाना जामुल की महिला रक्षा टीम और एससीयू की टीम ने अहम भूमिका निभाई.
सराहनीय कार्य
पुलिस टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालना, संभावित स्थानों पर जांच करना, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग व स्थानीय लोगों से पूछताछ करना इस कार्रवाई के प्रमुख आधार रहे. बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी में जुटी पुलिस टीमों के समन्वित प्रयासों की सराहना की. वहीं, बच्चियों के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb