तीसरी मंजिल से कूदा, हाईटेंशन तार से टकराया, जिंदा बच गया युवक, कई घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, खौफनाक वीडियो देख दंग रह गए लोग
Jumped from the third floor, hit a high tension wire, young man survived, high voltage drama continued for several hours, people were stunned to see the horrifying video
दुर्ग : सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है. इन वायरल वीडियो में कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स ने अजीबोगरीब हरकत करते हुए नजर आ रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना दुर्ग के इंदिरा मार्केट के पास की बताई जा रही है. जहां पर एक युवक ने कई घंटों तक लोगों को काफी परेशान किया.
इस दौरान वह शख्स बिजली के तारों से टकरा गया. जिससे इलाके की बिजली करीब तीन घंटे तक बंद रही. आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अब दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा मार्केट में एक शख्स किसी के घर में घुस गया काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला. जब लोग वहां पहुंचे तो फिर वह तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया. जिससे वहां खड़े लोग काफी हैरान रह गए. गिरते समय वह बिजली के तारों से टकराया और फिर बिल्डिंग के पास बने छप्पर पर जा गिरा. फिर वह अचानक से उठा और लोगों पर पत्थर फेंकने लगा. पुलिस ने उसे शांतिपूर्वक उतारने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे.
वह व्यक्ति छप्पर पर काफी देर तक हंगामा करता रहा. उसने वहां रखे पत्थरों से लोगों पर हमला करने की कोशिश की और दो गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया. शख्स ने वहां पर खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिया. काफी देर तक मशक्कत करने के बाद पुलिस ने आखिरकार उस शख्स को पकड़ लिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई.
बताया जा रहा है कि तेजराज नायक उम्र 25 सालओडिशा के कालाहांडी जिले के बिजेपुर का निवासी है. अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हैदराबाद से सफ़र कर रहा था. सफ़र के दौरान उनके बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिसके चलते उसे दुर्ग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती के दौरान तेजराज मानसिक रुप से परेशान था और अचानक वहां से निकलकर शीतल मार्केट स्थित निर्मल बैंगल्स की तीन मंजिला इमारत पर चढ़ गया. वहां पहुंचकर उसने खुदकुशी करने के इरादे से छलांग लगा दी. नीचे गिरते समय वह बिजली के हाई टेंशन तारों से टकराया. जिससे तेज धमाका हुआ. हालांकि, यह एक संयोग ही था कि तारों से टकराने के बावजूद तेजराज गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ और दुकान के छज्जे पर गिर गया.
तारों से टकराने और छज्जे पर गिरने के बाद, तेजराज कुछ देर तक अचेत पड़ा रहा. लेकिन कुछ ही समय बाद वह अचानक उठकर खड़ा हो गया. जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग हैरान रह गए. विशेषज्ञों के मुताबिक बिजली के हाई टेंशन तारों से टकराने पर फौरन करंट लगने से व्यक्ति गंभीर रुप से झुलस सकता है. लेकिन अगर वह तारों पर बहुत कम समय के लिए संपर्क में रहता है. तो उसकी जान बच सकती है. यही तेजराज के मामले में हुआ. वह तारों से छूकर फौरन नीचे गिर गया. जिससे करंट का असर उसके शरीर पर ज्यादा नहीं पड़ा.
घटना की खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था. और अचानक कूद गया. पुलिस की सतर्कता और तत्परता से उसकी जान बचाई जा सकी. पुलिस ने तेजराज को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने खुदकुशी की कोशिश क्यों किया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. और तेजराज के परिवार वालों से बातचीत कर रही है. ताकि उसके मानसिक तनाव के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
वायरल हो रही घटना



