सेक्स रेकेट का खुलासा, देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस छापा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, 2 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर किया परिजनों के हवाले

Sex racket busted; police raid two prostitution dens; four arrested, including two women; two minor girls rescued and handed over to their families.

सेक्स रेकेट का खुलासा, देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस छापा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, 2 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर किया परिजनों के हवाले

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के दो अड्डों का पर्दाफाश किया। साइबर थाना, सिटी कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया.
लालटंकी दानीपारा में पहला छापा
मिली जानकारी के मुताबिक पहली कार्रवाई लालटंकी दानीपारा स्थित एक मकान में की गई. मुखबिर से खबर मिलने पर पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा. तय संकेत मिलने के बाद टीम ने छापा मारा.
छापेमारी के दौरान मकान संचालिका लक्ष्मी शर्मा उम्र 46 साल को मौके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके पास से पाइंटर को दिए गए 500-500 रुपये के तीन नोट, एक मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की. तलाशी के दौरान मकान के कमरों से दो नाबालिग बालिकाएं और एक युवक ऋषभ शर्मा उम्र 24 साल मिला.
पूछताछ में लक्ष्मी शर्मा ने कबूल किया कि वह पिछले एक-दो साल से लड़कियों को बुलाकर अपने मकान में देह व्यापार संचालित कर रही थी और ग्राहकों से मिलने वाली रकम का हिस्सा संबंधित लड़कियों को देती थी. इस मामले में पुलिस ने लक्ष्मी शर्मा और ऋषभ शर्मा के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक में दूसरी कार्रवाई
दूसरी कार्रवाई मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित एक मकान में की गई. यहां भी पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से पाइंटर भेजने के बाद छापा मारा. मौके पर मकान संचालिका सुनीता मेहर उम्र 48 साल मिली. एक कमरे में अभय सिंह उम्र 42 साल निवासी मूलतः बिहार और एक महिला संदिग्ध हालत में मिले. पूछताछ के दौरान दोनों ने अनैतिक गतिविधि के मकसद से वहां मौजूद होने की बात कबूल की. मकान में मौजूद दो अन्य महिलाओं ने भी बताया कि वे देह व्यापार के लिए वहां आई थीं.
इस मामले में पुलिस ने सुनीता मेहर और अभय सिंह के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों के सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. वहीं रेस्क्यू की गई नाबालिग बालिकाओं की काउंसलिंग कराई गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया.
आरोपी
लक्ष्मी शर्मा पति साजीव वर्गीस उम्र 46 वर्ष निवासी लाल टंकी दानीपारा वार्ड नम्बर 12 रायगढ़
2 ऋषभ शर्मा पिता राजेश शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी लाल टंकी दानीपारा वार्ड नम्बर 12 रायगढ़
3 सुनीता मेहर पति बिहारी लाल उर्फ राकेश मेहर उम्र 48 साल निवासी छातामुडा वर्तमान पता बाझीनपाली थाना जूटमिल रायगढ़
4 अभय सिंह उम्र 42 साल निवासी मूलतः जिला सिवान (बिहार), वर्तमान निवासी चिराईपानी लेबर कॉलोनी, पूंजीपथरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?