घर की छत पर मोबाइल पर बात करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, बहन के घर आए भाई की करंट लगने से मौके पर मौत, लोगों में आक्रोश
A young man was electrocuted by an 11 kV line while talking on his mobile phone on the roof of a house; the man, who was visiting his sister's home, died on the spot, sparking outrage among the locals.
जांजगीर-चांपा/पामगढ़ : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. खैराडीह गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया ग्राम धनगांव निवासी अनित दिवाकर पिता रामफल दिवाकर उम्र 23 साल मोबाइल पर बात करते समय घर की छत पर पहुंचा. तभी वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया. करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपने दोस्त की बहन के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. हादसे की खबर मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. सुरक्षा की दृष्टि से इलाके की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन लंबे समय से खतरा बनी हुई है और इसे हटाने की मांग पहले भी उठाई जा चुकी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



