10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती, इंडिया पोस्ट में बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, ऑनलाइन करना होगा एप्लाय, जानिए डिटेल
Big recruitment for 10th pass youth, government job available in India Post without exam, will have to apply online, know the details.
भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 28,740 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी और उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरु हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक www.indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जबकि फॉर्म सुधार की सुविधा 18 और 19 फरवरी 2026 को मिलेगी और पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है.
इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति होगी. जिसमें उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी सहित 10वीं पास होना, स्थानीय भाषा का ज्ञान, बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और साइकिल चलाने की क्षमता जरुरी है.
आयु सीमा 18 से 40 साल तय की गई है. वहीं वेतन की बात करें तो ABPM को 10,000 से 24,470 रुपये और BPM को 12,000 से 29,380 रुपये हर महिना मिलेगा. साथ ही भविष्य में प्रमोशन के जरिए MTS, पोस्टमैन और पोस्टल असिस्टेंट बनने का मौका भी मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रेलवे में बंपर भर्ती: ग्रुप-D के 21,997 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D के कुल 21,997 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी है. इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है.
ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरु हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 2 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आख़री तारीख 4 मार्च 2026 है. फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 5 से 14 मार्च 2026 तक खुली रहेगी.
एक जोन, एक आवेदन
उम्मीदवार सिर्फ एक रेलवे जोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक से ज्यादा जोन के लिए आवेदन करने पर फॉर्म केंसिल कर दिया जाएगा. हालांकि एक ही जोन में उपलब्ध कई पदों के लिए एक ही फॉर्म में प्राथमिकता दी जा सकती है.
आयु सीमा
आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल तय की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी. ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा. इसमें सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.
परीक्षा पैटर्न
CBT परीक्षा 90 मिनट की होगी. जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी.
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये बेसिक वेतन दिया जाएगा.
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 500 रुपये है. जिसमें से परीक्षा देने पर 400 रुपये वापस किए जाएंगे. एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है. जो परीक्षा में शामिल होने पर पूरी तरह लौटाई जाएगी.
इच्छुक उम्मीदवार http://rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



