सब्जी नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी जगेश्वर राम बोला- पहले शराब नहीं मिली, फिर पत्नी ने दिमाग खराब किया

Husband beats wife to death for not cooking vegetables; accused Jageshwar Ram claims he couldn't get alcohol first, and then his wife provoked him.

सब्जी नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी जगेश्वर राम बोला- पहले शराब नहीं मिली, फिर पत्नी ने दिमाग खराब किया

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम घुटरी में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पति शराब नहीं मिलने और पत्नी द्वारा सब्जी नहीं बनाए जाने की बात को लेकर नाराज था. गुस्से में आकर उसने पत्नी के साथ मारपीट की. जिसके बाद महिला की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 जुलाई 2024 को ग्रामीणों से खबर मिली कि गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. खबर मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो ग्राम घुटरी में दुबेश्वरी बाई उम्र 46 साल संदिग्ध हालत में अपने घर के अंदर मृत मिली थी. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को मामला सामान्य मौत का नहीं लगा.
आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका दुबेश्वरी बाई और उसके पति जगेश्वर राम के बीच आए दिन विवाद होता रहता था. दोनों के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर झगड़े की जानकारी भी सामने आई. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी.
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव की जांच की तो महिला के सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान मिले. चोटों से खून बहने की बात भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने महिला के शरीर पर मौजूद बाहरी और अंदरूनी गंभीर चोटों को मौत की वजह बताया. रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि महिला की मौत चोटों की वजह से हुई है. इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में दर्ज करते हुए जांच आगे बढ़ाई.
जांच के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति जगेश्वर राम उम्र 48 साल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का जुर्म दर्ज किया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वह शराब के लिए परेशान था.
लेकिन शराब नहीं मिलने की वजह से उसका दिमाग पहले से ही खराब था. इसी दौरान उसने पत्नी दुबेश्वरी बाई से सब्जी बनाने के लिए कहा. लेकिन पत्नी ने सब्जी बनाने से इंकार कर दिया. इस बात से नाराज होकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी के साथ हाथ, मुक्के और लात से मारपीट शुरू कर दी. मारपीट इतनी गंभीर थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची और जांच के बाद आरोपी जगेश्वर राम को गिरफ्तार कर लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?