खेत से लौट रहे युवक को दलदल ने निगला, नाला पार करते समय रेत में फंसा युवक, डूबने से मौत, इधर कार नदी में बही, पूर्व सरपंच दंपती लापता, तलाश जारी

Swamp swallows young man returning from fields; he got stuck in the sand while crossing a drain and drowned. Separately, a car was swept away in a river; a former Sarpanch couple is missing, and a search is underway.

खेत से लौट रहे युवक को दलदल ने निगला, नाला पार करते समय रेत में फंसा युवक, डूबने से मौत, इधर कार नदी में बही, पूर्व सरपंच दंपती लापता, तलाश जारी

नाला पार करते समय रेत में फंसा युवक, डूबने से मौत
फरसगांव : छत्तीसगढ़ स्थित कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुरी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां नाला पार करते समय रेत के दलदल में फंसने से एक युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान अरुण मरकाम पिता रामलाल मरकाम उम्र 34 साल निवासी सिंगारपुरी के रूप में हुई है.
नाला पार करते समय रेत के दलदल में धंसे दोनों पैर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण मरकाम शुक्रवार सुबह बैल लेकर खेत में हल जोतने गया था. करीब 10 बजे खेत से लौटते समय सिंगारपूरी और हिर्री के बीच स्थित गोरडूम नाला पार करते वक्त उसके दोनों पैर रेत के दलदल में धंस गए. संतुलन बिगड़ने से वह मुंह के बल पानी में गिर गया और बाहर नहीं निकल सका. जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई.
दलदल से निकालकर ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को दलदल से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

कार नदी में बही, पूर्व सरपंच दंपती लापता
सारंगढ़ : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. माधोपाली पुल पर तेज बहाव के बीच एक कार नदी में बह गई. कार में सवार घोटलाबड़े गांव के पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल हादसे के बाद से लापता हैं.
बताया जा रहा है कि रविवार को देवनारायण पटेल अपनी पत्नी पार्वती पटेल के साथ कार से माधोपाली पुल पार कर रहे थे. इसी दौरान पुल के ऊपर से बह रहे तेज पानी की चपेट में कार आ गई और अनियंत्रित होकर नदी में बह गई. हादसे के दौरान कार चला रहे ड्राइवर ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली. हालांकि कार में मौजूद पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी तेज बहाव में लापता हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.
उफनती नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से अमझर पुल और आसपास के नदी-नालों में लापता दंपती की तलाश शुरू की गई है. संयुक्त टीम द्वारा युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
हालांकि, लगातार बारिश और नदी के तेज बहाव की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं. हादसे की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?