गोबरा नवापारा में बंदूक की नोक पर व्यापारी से बंदूक की नोक पर 10 लाख रूपये की लूट!, वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जांच में जुटी पुलिस
Businessman robbed of ₹10 lakh at gunpoint in Gobra Nawapara; CCTV footage of the incident has surfaced, and the police have launched an investigation.
गोबरा नवापारा : रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में एक व्यापारी के कथित अपहरण, बंदूक की नोक पर 10 लाख रुपये की उगाही, मारपीट और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता गोबरा नवापारा निवासी मयंक छल्लानी ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने कर्मचारी महेश कंसारी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में गुलजार खान और उसके एक साथी ने उनकी स्कूटी रोक ली. आरोप है कि पहले कर्मचारी से विवाद किया गया. फिर बंदूक दिखाकर मयंक को जबरन अपने साथ ले जाया गया.
बेरहमी से की मारपीट का आरोप
पीड़ित के आवेदन के मुताबिक आरोपी उन्हें तर्री कुबेर कैंटीन के बेसमेंट में ले गए. जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. आरोप है कि बंदूक के पिछले हिस्से से कान के पास वार किया गया. 15 से 20 थप्पड़ मारे गए और 10 लाख रुपये की मांग करते हुए घटना का वीडियो भी बनाया गया. पीड़ित का कहना है कि घटना से वहां मौजूद कुछ युवक भी घबराकर भाग गए.
मयंक ने बताया कि डर के कारण पीड़ित ने अपने परिचित से फोन पर संपर्क कर पैसों की व्यवस्था करवाई. आरोप है कि इस दौरान उनके पर्स से करीब 1500 रुपये भी निकाल लिए गए. इतना ही नहीं, सबूत मिटाने की नीयत से खून से सने कपड़े उतरवाकर नाले में फेंक दिए गए और नई शर्ट पहनाई गई.
बच्चों को मारने की धमकी का आरोप
प्रार्थी का आरोप है कि रुपये मिलने के बाद उनसे जबरन एक वीडियो बनवाया गया. जिसमें यह कहलवाया गया कि यह आपसी लेन-देन का मामला है. साथ ही आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर उनके बच्चों की हत्या कर शव थाने के सामने फेंकने की धमकी भी दी.
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी नाक की हड्डी टूटने, कान का पर्दा फटने और आंखों से देखने में दिक्कत होने जैसी गंभीर चोटें आई हैं. डर और शारीरिक पीड़ा के कारण उन्होंने घटना के दो दिन बाद 22 जुलाई को लिखित शिकायत दर्ज कराई. मयंक छल्लानी ने पुलिस से मिले सबूतों के आधार पर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
जांच के बाद होगी कार्रवाई
गोबरा नवापारा थाना प्रभारी जे.के. दुबे ने बताया कि व्यापारी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे. उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



