अमलीपदर की रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, भगवान जगन्नाथ से की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, बाल्टीजोर नाले पर पुल निर्माण की घोषणा
Chief Minister Sai participated in the Amlipadar Rath Yatra, prayed to Lord Jagannath for the state's prosperity and well-being, and announced the construction of a bridge over the Baltijor Nala.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलीपदर मे आयोजित भगवान जगन्नाथ महोत्सव मे शामिल होने आज गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकाप्टर से पहुंचे चारो तरफ जय जगन्नाथ के जोरदार जयकारे लगाये गये। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किया इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन महाराज, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी तथा पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी भी उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि अमलीपदर की पावन रथयात्रा में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है पंडित युवराज पाण्डेय हमारे गौरव वे राज्य और देश भर में संस्कृति का प्रचार कर रहे देवभोग क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभोग एक पवित्र भूमि है, जहां से भगवान जगन्नाथ के लिए भोग पुरी भेजा जाता है ऐसे पावन स्थान पर आने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कथावाचक युवराज पांडे की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी कथाओं के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा राज्य में चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अंतिम तिथि, जो जून माह तक निर्धारित थी, उसे उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए तीन माह बढ़ाकर सितंबर तक कर दिया गया है श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह महिलाओं के बैंक खातों में राशि सीधे अंतरित की जा रही है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चौबीसों घंटे कार्य कर रही है। किसी भी समय प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है तथा वे स्वयं प्रतिदिन शिकायतों की समीक्षा करते हैं अब तक 42 हजार से अधिक शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए बाल्टीजोर नाले पर पुल निर्माण की घोषणा भी की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण वे रथयात्रा के प्रथम दिवस पर उपस्थित नहीं हो सके थे, किंतु आज भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और राज्य को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है। रथयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना काफिला रोककर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया उनका उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।
पंडित युवराज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री एवं अतिथियो का किया स्वागत – अमलीपदर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं अतिथियो का स्वागत किया और पंडित युवराज ने कहा मुख्यमंत्री और अतिथियों के आगमन को क्षेत्र के लिए गौरव बताया,आमंत्रण स्वीकार कर जात्रा में शामिल होने पहुंचे समस्त अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कलेक्टर भगवान सिंह उईके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती हितेश्वरी बाघे, कृष्णकुमार त्रिपाठी, सौरभ सिन्हा, तुषाद मिश्रा, भोजलाल साहू, नित्यानंद शर्मा, हेमोबाई नागेश, निर्भय ठाकुर, हलमन ध्रुवा, नवीन मांझी, मुकेश साहू, देवीसिंह मांझी, सुकदेव सोरी, गफ्फु मेमन, बंशी साहू सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्रभर के लोग जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



