सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑन ड्यूटी डॉक्टर से गाली गलौज और बदसलूकी कर किया जमकर हंगामा, धरने पर बैठे BMO, डॉक्टर व नर्स
There was a huge uproar in the community health center by abusing and misbehaving with the on-duty doctor BMO doctors and nurses sat on strike
गरियाबंद/फिंगेश्वर : फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ गाली-गलौच और हाथापाई का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह मामला फिंगेश्वर थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर विपिन लहरे, जिन्होंने जहर सेवन करने वाले मरीज का प्रारंभिक इलाज किया और उसे रेफर किया. गरियाबंद इस बात को लेकर फिंगेश्वर में निजी क्लीनिक संचालक हरीश हरित ने पहले डॉक्टर से बहस की और फिर उन्हें गालियां दी. डॉक्टर से हाथापाई करने की भी कोशिश की गई. घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर विपिन लहरे ने फिंगेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई. डॉक्टर ने संचालक हरीश हरित की करतूत का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है.
इस मामले में फिंगेश्वर थाना प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि आरोपी हरीश हरित के खिलाफ बीएनएस 296 और चिकित्सक प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. और जांच शुरु कर दी गई है. इस घटना के बाद चिकित्सकों में बेहद नाराजगी है. गिरफ्तारी की मांग को लेकर डॉक्टर भी लामबंद हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



