200 रुपये का हिसाब मांगना पड़ा भारी, विवाद बढ़ा तो युवक पर कर दिया चाकू से वार, इलाके में मचा हड़कंप. इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस
Demanding an account for ₹200 proved costly; as the dispute escalated, a young man was stabbed, causing a stir in the area. He is undergoing treatment, and the police have launched an investigation.
बिलासपुर/सिरगिट्टी : मामूली रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद कब हिंसक हो गया, इसका अंदाजा किसी को नहीं था. बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में महज 200 रुपये वापस मांगने की बात पर दो युवकों के बीच विवाद हो गया. कहासुनी के दौरान मामला इतना बिगड़ा कि एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में 30 साल के युवक घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया. वारदात के बाद मामले की खबर पुलिस तक पहुंची. सिरगिट्टी थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला परसदा नवापारा क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए गए थे. करीब एक हफ्ते बाद जब उधार की रकम वापस मांगने की बात आई तो दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई. बुधवार शाम करीब 7 बजे इसी रकम को लेकर बातचीत हो रही थी. घायल युवक परसदा नवापारा निवासी बलराम ध्रुव उम्र 30 साल के पिता गोवर्धन सिंह ध्रुव के मुताबिक उस वक्त उसने फौरन पैसे उपलब्ध नहीं होने की बात कही और बाद में रकम लौटाने की बात कही थी. लेकिन बातचीत जल्द ही बहस में बदल गई.
विवाद के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया. आरोप है कि कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर बलराम पर वार कर दिया हमले में बलराम को चोट आई. और वह घायल हो गया. वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी ली और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उसका इलाज सिम्स में चल रहा है.
पुलिस को दिए बयान में बलराम ध्रुव उम्र 30 साल ने बताया कि उसने करीब एक हफ्ते पहले 200 रुपये उधार लिए थे. बुधवार को जब रकम को लेकर बात हुई तो फौरन पैसे नहीं होने की वजह से बाद में भुगतान करने की बात कही गई.
बलराम के मुताबिक इसी बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और उस पर चाकू से हमला किया गया. 200 रुपये की रकम से शुरू हुआ विवाद आखिरकार पुलिस थाने तक पहुंच गया. सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस तरह बढ़ा और हमले की पूरी परिस्थितियां क्या थीं. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



