स्कूल के हॉस्टल में मचा हड़कंप, पीटी में नहीं पहुंचा नाबालिग, 10वीं के छात्र की कमरे में मिली लाश,संदिग्ध मौत से सदमे में परिवार, जांच में जुटी पुलिस
Panic gripped the school hostel after a minor student failed to show up for PT; the Class 10 student's body was found in his room. The family is in shock over the suspicious death, and the police have launched an investigation.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र विनय कुमार पिता कामता राम ग्राम रीवागहन खेरथा का रहने वाला था. आज सुबह करीब 6 बजे विनय कुमार पीटी में शामिल होने नहीं गया था. इसके बाद जब पीटी से बाकी बच्चे वापस आए. तब उन्हें घटना की जानकारी हुई. छात्र को कमरे में फंदे पर लटका देख विद्यालय में हड़कंप मच गया. छात्र ने विद्यालय के कमरा नंबर 16 में फांसी लगाई है.
घटना की खबर मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली.
फिलहाल छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया. इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है. पीएम रिपोर्ट और मृतक छात्र के करीबियों से पूछताछ के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
गौरतलब है कि आज 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) मनाया जाता है. इसी दिन एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत की घटना सामने आने से यह मामला और भी गंभीर हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



