परिजनों से नाराज होकर अस्पताल से निकली नवप्रसूता, रातभर तलाश करते रहे परिजन, दुसरे दिन मेन रोड के पास पेड़ से लटका मिला शव, आईसीयू में बच्चा भर्ती
A woman who had recently given birth left the hospital after a disagreement with her family; relatives searched for her throughout the night, and her body was found hanging from a tree near the main road the next day; the infant remains admitted to the ICU.
कोरबा : कोरबा जिले के छुरीकला निवासी नवप्रसूता कविता केंवट का शव मंगलवार दोपहर ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला. कविता को 10 सितंबर को प्रसव के लिए जेंजरा स्थित जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. महिला की मौत किन हालात में हुई. इसकी वजह फिलहाल साफ नहीं है.
मिली जानकारी के मुताबिक कविता केंवट को जचकी के लिए 10 सितंबर को जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जचकी के बाद नवजात बच्चे की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई. इसके बाद बच्चे को अस्पताल के एसएनसीयू/आईसीयू में रखा गया था. जहां उसका इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर कविता अपने परिजनों से नाराज हो गई.। इसके बाद वह अचानक अस्पताल से बाहर निकल गई. कविता के अस्पताल से चले जाने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. अस्पताल और आसपास के इलाकों में उसे खोजा गया. लेकिन रात भर उसका कोई पता नहीं चल सका.
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों ने एक महिला का शव पेड़ से फंदे पर लटका देखा. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी. सरपंच ने कटघोरा पुलिस को इसकी खबर दी. खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. जांच के दौरान मृतका की पहचान छुरीकला निवासी कविता केंवट के रूप में हुई. पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
महिला अस्पताल से किस समय निकली. इसके बाद वह कहां-कहां गई और जेंजरा मेन रोड के पास कैसे पहुंची. इन हालात की जांच की जा रही है. पुलिस परिजनों के साथ अस्पताल से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटा रही है. फिलहाल महिला की मौत के पीछे की असल वजह साफ़ नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह और घटनाक्रम को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
नवप्रसूता की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है. वहीं नवजात के अस्पताल में भर्ती होने और मां की मौत की घटना से मामला संवेदनशील हो गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटनाक्रम की परिस्थितियों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



