मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी के फंदे पर झूलती मिली महिला डॉक्टर की लाश, कारण अज्ञात, मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस
Dead body of a female doctor found hanging in the girls hostel of the Medical College reason unknown created panic police engaged in investigation
बिलासपुर : सिम्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में MBBS कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकार खुदकुशी कर ली, इस घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया. घटना के बाद सहेलियों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद से हॉस्टल में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका भानू प्रिया सिंह 2018 बैच की MBBS की छात्रा थी. साल 2023 में वो पास आउट हुई थी. जिसके बाद अंबिकापुर के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशीप कर रही थी. बीते शनिवार को वह बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई हुई थी और सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में ठहरी थी. इस दौरान दोपहर करीब 12-1 बजे उसने अपनी सहेली के रुम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. डीन डॉ. मूर्ति ने घटना की जानकारी उसके परिजनों के साथ ही पुलिस को दी है. बेटी की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है.
बताया जा रहा है कि जिस समय डॉक्टर भानू प्रिया ने खुदकुशी की. उस वक्त उसकी सहेली रुम में नहीं थी. दूसरे कमरे में रह रही मेडिकल छात्राओं ने सबसे पहले कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती लाश को देखा. इसके बाद उन्होंने बॉडी को फंदे से उतारा और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद घटना की जानकारी सिम्स के डीन सहित अन्य स्टाफ को दी गई. फिलहाल पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल के उस कमरे को सील कर दिया जहां पर डॉक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की.
डॉक्टर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया. घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है. मृतिका ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? इस बात अब तक खुलासा नहीं हो सका है. जिससे यह मामला और भी ज्यादा संवेदनशील हो गया है.
सिम्स के निदेशक ने कहा कि इस दुखद घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अनदेखी या संस्थागत दबाव खुदकुशी की वजह न बना हो.
यह घटना समाज में खुदकुशी के बढ़ते मामलों की ओर ध्यान आकर्षित करती है. खासकर चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाले डॉक्टरों और नर्सों के बीच मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और तनावपूर्ण काम के घंटे कई बार खुदकुशी जैसे कदम उठाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. चिकित्सा संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं और काउंसलिंग सेवाओं की उपलब्धता को बढ़ावा देना जरुरी हो गया है.
डॉक्टर भानुप्रिया सिंह की आत्महत्या ने सिम्स मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा जगत में हलचल मचा दी है. घटना के पीछे के वजह अभी साफ नहीं हैं. लेकिन इससे मानसिक स्वास्थ्य और चिकित्सा पेशे में काम करने वालों के तनावपूर्ण जीवन की ओर ध्यान खींचा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही इस घटना की असल वजह का पता चल सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



