हाथी की मौत पर मृत्युभोज, आत्मा की शांति के लिए जंगल में भजन-कीर्तन, वन अफसर भी शामिल, इधर ग्रामीण को विशालकाय गजराज ने कुचला
A funeral feast was held for the elephant's death, and hymns and hymns were performed in the forest for the soul's peace. Forest officials were also present, while a villager was crushed by a giant elephant.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में दिसंबर 2025 को एक हाथी शावक की बड़झरिया तालाब में डूबने से मौत हो गई. ग्रामीणों ने क्षेत्र के शुद्धिकरण, पूजा-पाठ कर मृत्युभोज का आयोजन किया। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र के बंगुरसिया सर्किल का है.
शावक की मौत के बावजूद हाथियों का झुंड कई दिनों तक आसपास के जंगल में ही डटा रहा. हाथियों की वजह से धान मंडी में रखी धान की बोरियों को लगातार नुकसान पहुंच रहा था. ऐसे में बंगुरसिया और नवागांव के ग्रामीणों ने शुद्धिकरण, वन और वन्यप्राणियों की सुरक्षा और जनहानि की आशंका को दूर करने के लिए शनिवार को दशकर्म का आयोजन किया.
आपसी चंदा कर कार्यक्रम की व्यवस्था की. रविवार को बड़ी तादाद में ग्रामीण उसी स्थान पर इकठ्ठा हुए. जहां हाथी शावक की मौत हुई थी. इसके बाद बैगा और ग्रामीणों ने शिव-गणेश मंदिर में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना की और मृत्युभोज के रुप में भोजन ग्रहण किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ग्रामीण को विशालकाय हाथी ने कुचला, मौत
वही रायगढ़ जिले में ही धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज अंतर्गत ग्राम चुहकीमार में एक जंगली हाथी के हमले से बुजुर्ग ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों के बीच भारी दहशत देखी जा रही है. खबर मिलते ही वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने में जुट गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक गंगाराम सारथी उम्र 70 साल रोजाना की तरह सुबह करीब 10 बजे लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था. दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास जंगल में उसका सामना एक विशालकाय हाथी से हो गया. इससे पहले कि बुजुर्ग संभल पाता. हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और मुआवजे की आगे की कार्रवाई कर रही है.
जिले में हाथियों की बढ़ती तादाद भी चिंता का विषय बनी हुई है. आंकड़ों के मुताबिक इन दिनों रायगढ़ जिले में कुल 101 हाथी घूम रहे हैं. जिनमें रायगढ़ वन मंडल में 59 और धरमजयगढ़ वन मंडल में 42 हाथी सक्रिय हैं. इन दलों में 32 नर और 48 मादा हाथियों के साथ 21 शावक भी शामिल हैं. चुहकीमार के जंगलों में अभी भी 12 हाथियों का दल मौजूद है. जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में खतरा बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



