घर के बाहर खेल रही 11 वर्षीय बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बुधराम को किया गिरफ्तार
An 11-year-old girl playing outside her home was taken into the bushes and raped by a neighbor, who admitted her to the hospital. Police arrested Budhram.
कोरबा : 11 साल की बच्चे से रेप किया गया है. पड़ोसी ने बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला बांगो थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी पड़ोसी बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया उम्र 42 साल उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया. वहीं उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची चीखती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई.
परिजनों ने फौरन पुलिस को खबर दी. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बताया गया है कि आरोपी का बच्ची के घर आना-जाना था और उनके बीच अच्छे संबंध थे.
आरोपी
मरकाम उर्फ धनरसिया उम्र 42 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



