145 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण कार्य का विधायक रोहित साहू ने किया भूमि पूजन, राजिम-छुरा 45 किमी सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया शुभारंभ
MLA Rohit Sahu performed the groundbreaking ceremony for road construction work worth ₹145 crore and inaugurated the widening project for the 45-km Rajim-Chhura road.
गरियाबंद : राजिम विधानसभा क्षेत्र के लिए लंबे समय से बहुप्रतीक्षित राजिम-कौंदकेरा-छुरा सड़क निर्माण कार्य का आज स्थल भूमि पूजन किया गया. राजिम विधायक रोहित साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. करीब 145 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है.
राजिम से छुरा तक लगभग 45 किलोमीटर लंबे जर्जर मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया. भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे इस दौरान लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के आवागमन तथा विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.
भूमिपूजन के बाद विधायक का काफिला राजिम से छुरा के लिए रवाना हुआ. काफिला बेलटुकरी, भैंसातरा, कौदकेरा, तरीघाट, कुंडेल, छुईहा, जमाही, बोइरगांव, पक्तिया, मडेंली, लोहझर होते हुए गुजरा. इस दौरान विधायक विभिन्न ग्रामों में रुककर आम जनता से मुलाकात की. दोपहर में छुरा के बजरंग चौक में दूसरे छोर के कार्य का शुभारंभ किया.
विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और लोगों के आवागमन में सुविधा होगी.
विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य राजिम विधानसभा को एक आधुनिक विधानसभा के रूप में विकसित करना है. इसके लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने क्षेत्र के विकास में जनता और जनप्रतिनिधियों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया.
इस अवसर पर महेश यादव अध्यक्ष नगर पालिका राजिम, पूर्णिमा चंद्राकर उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, लाला राम साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति, ऋषि सेन एस डी ओ लोक निर्माण विभाग, संतोष विश्वकर्मा सीएमओ नगर पालिका राजिम सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



