नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, हवस मिटाकर पीड़िता को सड़क पर छोड़कर भागा आरोपी, 2 मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
The accused raped a minor on the pretext of marriage after quenching his lust the accused ran away leaving the victim on the road two accused arrested in 2 cases
नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, हवस मिटाकर पीड़िता को सड़क पर छोड़कर भागा आरोपी
बिलासपुर/सरकंडा : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग के परिजनों ने 2 नवंबर से अपनी नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई.
इस रिपोर्ट के बाद सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग लड़की के साथ बीते कुछ महीनो से बंधवा पारा निवासी विश्वजीत सिंह ठाकुर की बातचीत चल रही थी. वह लगातार फोन में रोजाना 1-2 घंटे बात करते थे. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक की खोजबीन शुरु की.
पुलिस को पता चला की युवक ने 2 नवम्बर 2024 को फोन कर युवती को दैहानपारा बुलाया और अपने साथ अपने घर गीतांजली सिटी लेकर गया. जहां वह रात में अपने साथ रखा और पत्नी बनाकर रखने की बात कहते हुए 2-3 बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया. जिसके बाद 3 नवंबर को युवती को वह मोटर सायकल मे बैठाकर बघवामंदिर के पास लाकर छोड़कर चला गया है.
इस मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उक्त मामले में प्रभारी सरकण्डा निरी, तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम ने आरोपी विश्वजीत सिंह ठाकुर उर्फ सिट्टू की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा : कोरबा जिले में लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया मानिकपुर पुलिस चौकी में 1 नवम्बर2024 को रिपोर्ट दर्ज कराइ कि 3 मई 2024 के पहले से लगातार आरोपी शुभम निर्मलकर के द्वारा इसे पत्नी बनाने का झांसा देकर इसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. यह उसे शादी करने के लिए बोलने पर शादी के लिये मना कर दिया. जो प्रार्थिया के रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर थाना कोतवाली में अपराध कमांक- 661/2024 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया.
मामले की गम्भीरता को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यु०बी०एस० चौहान (रा०पु०से०) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का (रा.पु. से.) को अवगत कराया, जो वरिष्ठ अधिकारीयो के प्राप्त निर्देश के विवेचना कार्यवाही कर आरोपी की पता तलाश के लिए क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया.
मुखबीर से मिली खबर पर आरोपी को कृष्णानगर कोरबा से रेड कार्यवाही कर अभियुक्त शुभम निर्मलकर को हिरासत में लिया गया. आरोपी के खिलाफ धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से उक्त धारा सदर में विधिवत गिरफ्तार किया.
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक एम.बी. पटेल थाना प्रभारी कोतवाली एवं चौकी प्रभारी नवीन पटेल के कुशल मार्गदर्शन में उनि अमर जायसवाल, आर. हितेश राव, आर. प्रदीप राठौर, आर. संजय रात्रे, आर. संजय सिंह के द्वारा की गयी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गिरफ्तार आरोपी
शुभम निर्मलकर पिता मनोज कुमार निर्मलकर उम्र-24 साल निवासी कृष्णानगर हनुमान मंदिर के सामने चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)



