कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ अमर्यादित व्यवहार के विरोध में कल सामूहिक अवकाश पर तहसीलदार व नायब तहसीदार, टीआई तोपसिंह नवरंग लाइन अटैच

Tehsildar and Naib Tehsildar on mass holiday tomorrow in protest against indecent behavior with Executive Magistrate TI Top Singh Navrang Line attached

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ अमर्यादित व्यवहार के विरोध में कल सामूहिक अवकाश पर तहसीलदार व नायब तहसीदार, टीआई तोपसिंह नवरंग लाइन अटैच

बिलासपुर : एक बार फिर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच विवाद सुर्खियों में है. यह मामला तब तूल पकड़ा जब बस्तर के नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग पर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया.
बस्तर में पदस्थ नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा अपनी बीमार मां से मिलने बिलासपुर पहुंचे थे. देर रात गश्त पर निकली सरकंडा पुलिस टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए रोका और थाने ले गई. इसके बाद, रात करीब पौने दो बजे सरकंडा थाना प्रभारी और पुष्पराज मिश्रा के बीच फोन पर बातचीत हुई. आरोप है कि इस दौरान थाना प्रभारी ने न सिर्फ बदसलूकी की. बल्कि गाली-गलौज और धमकी भी दी.
घटना के बाद पुष्पराज मिश्रा ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सरकंडा थाना प्रभारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई. मिश्रा ने मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की.
पुलिस विभाग की कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस विभाग ने तत्काल कदम उठाया और सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग को लाइन अटैच कर दिया. विभागीय जांच शुरु कर दी गई है और उच्च अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बिलासपुर/सीपत : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ राज्य कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ को तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ 17 नवम्बर की रात को बिलासपुर जिले में एक नायब तहसीलदार (जो वर्तमान में बस्तर जिले में पदस्थ हैं) के साथ पुलिस द्वारा उनके परिवार (भाई व पिता) सहित अनुचित एवं अमर्यादित व्यवहार किया गया.
यह घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. क्योंकि संबंधित अधिकारी ने अपनी पहचान साफ तौर पर पेश की थी. तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्रशासनिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं. कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल उनकी गरिमा पर प्रहार है बल्कि यह प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है.
इस घटना के विरोध में और पीड़ित अधिकारी के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने फैसला लिया है कि राज्य के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक रुप से कल 21 नवंबर को अवकाश पर रहेंगे.
कल सभी अधिकारी बिलासपुर में इकठ्ठा होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे और प्रशासनिक गरिमा की रक्षा के लिए उचित प्रस्ताव पेश करेंगे. यह फैसला पूरी तरह संविधान सम्मत और शांतिपूर्ण रहेगा. हम अपनी सेवा की गरिमा और सम्मान बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प हैं. इस निर्णय में सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों और आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI