पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष, 2 पक्षों में झड़प, पथराव में पुलिस-जवान घायल, हमलावरों ने घरों में लगाई आग, कई वाहन फूंके, गांव छावनी में तब्दील
An old rivalry escalated into a bloody conflict, two sides clashed, police and soldiers were injured in stone-pelting, attackers set houses on fire, several vehicles were torched, and the village was transformed into a cantonment.
गरियाबंद/राजिम : राजिम से लगे दुधकैयां गांव में देर शाम से दो पक्षों के बीच लाठी तलवार से अचानक हिंसक झड़प हो गई. जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. शुरुआती विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रुप ले लिया और मारपीट, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. पुलिस प्रशासन को भारी बल तैनात करना पड़ा.
घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक गुट से जुड़े कुछ लोगों ने दूसरे गुट के लोगों के साथ मारपीट की. इस मारपीट में कई लोगों को चोटें आई. घटना की खबर जैसे ही दूसरे गुट के लोगों तक पहुंची. उनमें आक्रोश फैल गया. इसके बाद उन्होंने कई घरों को निशाना बनाना शुरु कर दिया. लोगों ने विशेष समुदाय के कई घरों में आग लगा दी और सड़क पर खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. जब पुलिस ने आग लगाने से रोकने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पथराव कर कर दिया. जिससे पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. हालात को कंट्रोल में रखने पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.
इस हमले में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए और गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. घटना के पीछे की असल वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. स्थानीय लोग कहते हैं कि हमलावरों ने इस पुरानी खुन्नस को निकालने के लिए जानबूझकर चुन-चुनकर युवकों को निशाना बनाया.
प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए राजिम थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया. पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं ताकि स्थिति अनियंत्रित न हो. वर्तमान में हमलावर फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है.
पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस प्रशासन ने गांववासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि सभी संदिग्धों की तलाश जारी है. प्रशासन और पुलिस की तत्परता के बावजूद ग्रामीण तनाव बढ़ता दिख रहा है. जिससे भविष्य में स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



