बत्तख का शिकार करने घर में घुसा तेंदुए का बच्चा, परिजनों ने कमरे में किया कैद, इलाके में फैली दहशत, बाल-बाल बचा परिवार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Leopard cub entered the house to hunt duck family members imprisoned him in the room panic spread in the area family narrowly escaped forest department rescued

बत्तख का शिकार करने घर में घुसा तेंदुए का बच्चा, परिजनों ने कमरे में किया कैद, इलाके में फैली दहशत, बाल-बाल बचा परिवार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में एक अजब गजब घटना घटी है. यहां बत्तख की शिकार में तेंदुए का एक शावक एक घर में घुस गया. उसके बाद उस घर के घरवालों ने तेंदुए को कैद कर लिया. तेंदुए को कैद करने के बाद घरवालों ने वन विभाग की टीम को खबर दी. मौके पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम पहुंची. तेंदुए का रेस्क्यू किया गया. तेंदुए के रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जंगल में भेजने की भी प्लानिंग वन विभाग की टीम कर रही है.
वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने का काम करने पहंची थी. वन विभाग की टीम को कामयाबी मिली. फॉरेस्ट विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर लिया. अब तेंदुए को सुरक्षित रहवास में छोड़ने की तैयारी की जा रही है.
सुबह खबर मिली कि देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बया के चैन सिंह प्रजापति के घर पालतू बतक को खाने के लिए मंगलवार की सुबह करीब चार बजे एक तेंदुए का शावक घर में घुस गया. जिसे कमरे में बंद कर दिया गया है. खबर पर वन मंडल अधिकारी मयंक अग्रवाल देवपुर रेंजर पुष्पेंद्र साहू, बार रेंजर सुनील खोबरागड़े के साथ मौके पर पहुंचे.
यहां रहने वाले लोगों को घर से सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहां पर पिजड़े को रखा गया. उसके बाद तेंदुए को पिंजड़े में कैद किया गया. तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल की तरफ छोड़ने की तैयारी कर रही है. वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और किसी भी जंगली जानवर की खबर मिलने पर फौरन उन्हें जानकारी देने का आग्रह किया है.
बलौदाबाजार के कई इलाके जंगली क्षेत्रों से सटे हुए हैं. बलौबाजार के कसडोल एरिया में लगातार वन्य जीव जंगल से गांव की तरफ आ रहे हैं. यह चिंता का विषय है. जानकार बताते हैं कि भोजन पानी की तलाश में जंगली जानवर जंगल से भटक कर रिहायशी इलाकों में पहुंचते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb