पड़ोसियों ने घर में देखा खौफनाक मंजर, बिस्तर पर मिली महिला की खून से लथपथ लाश, घर में पसरा सन्नाटा, पति गायब, मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Neighbors discovered a gruesome scene inside the house: a woman's blood-soaked body found on the bed, an eerie silence pervading the home, and the husband missing; police are working to solve the murder mystery.
बलौदाबाजार : भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के टोनाटार गांव में 50 साल की महिला का शव उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई, शरीर पर गहरे घाव मिलने की वजह से धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है. वारदात के बाद से महिला का पति लापता हो गया है. पुलिस उसकी तलाश के साथ वारदात से जुड़े सबूतों की जांच कर रही है.
पड़ोसियों के आवाज देने पर नहीं मिला जवाब
रोहनी बंजारे उम्र 50 साल अपने पति लखन बंजारे के साथ टोनाटार गांव में रहती थी. घर में काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं दिखने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर वे अंदर पहुंचे तो बिस्तर पर महिला का शव दिखाई दिया. कमरे की दीवारों और जमीन पर भी खून के छींटे साफ दिखाई दे रहे थे. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई.
फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का मुआयना किया. शुरुआती जांच में महिला के पैरों सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें मिली हैं. कमरे की दीवारों और फर्श पर भी खून के निशान पाए गए.
पुलिस ने मौके से भौतिक सबूत इकठ्ठा किए और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौत की वजह और चोटों की प्रकृति को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होने की उम्मीद है.
पति की तलाश, परिजनों से पूछताछ
महिला के पति का घटना के बाद से पता नहीं चलने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात से पहले घर में क्या हुआ था.
फिलहाल हत्या की वजह और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान साफ नहीं हुई है. पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच आगे बढ़ा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



