एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, फायरिंग में दो घायल, 5 मिनट में जाल बिछाकर पुलिस ने दबोचा, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Actor Tiger Shroff targeted in a life-threatening attack; two people injured in a shooting. Police set a trap and apprehended the suspects within five minutes; three individuals, including a minor, have been arrested.
मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम फायरिंग हुई थी. अब इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों शूटर्स राजस्थआन के कोटा से पाए गए हैं। बचने की कोशिश में तीनों ट्रेन से भाग गए थे. रिपोर्ट्स की मानें, तो इनमें से एक नाबालिग भी है.
रिपोर्ट्स के हवाले से पुलिस ने कहा है- कोटा पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ भी जारी है. पहले सभी आरोपियों ने मुंबई से नेपाल भागने की कोशिश की थी. लेकिन, पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन पर ही दबोच लिया. हमले से पहले आरोपियों ने रेकी भी की थी.
हमले से पहले कुछ समय तक एक्टर की रेकी
जांच एजेंसियों को शक है कि यह हमला पेशेवर और ट्रेनिंग लिए हुए शूटरों ने किया था. हमला करने से पहले शूटरों ने टाइगर की पूरी रैकी (निगरानी) की थी. उन्हें पता था कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड आते हैं. इसलिए वे उन पर लगातार नजर रखे हुए थे. ताकि जैसे ही टाइगर अपनी कार में बैठकर निकलने लगे. तभी उन पर हमला किया जा सके.
गोली चलाने के बाद शूटर पहले से तय रास्ते से भाग निकले. वे एसवी रोड से होते हुए विले पार्ले और अंधेरी पहुंचे. जहां उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ दी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में बैठकर फरार हो गए.
एक आरोपी नाबालिग
फायरिंग करने वाले पहले आरोपी को नाम ऋतिक कुमार उम्र 22 साल उर्फ रोशन है. पिपराई, जिला- बेगूसराय, बिहार का मूल निवासी है. वह वर्तमान में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास गिल बर्ली में रहता है और रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता है. वहीं, दूसरा आरोपी आरोपी रेहान है. यह ईदगाह कॉलोनी, थाना सदर, जिला- सोनीपत, हरियाणा का रहना वाला है. एक नाबालिग भी पकड़ा गया है.
अभी इनके कब्जे से अभी कोई हथियार बरामद नहीं हुए हैं. लेकिन अभी पूछताछ की जाएगी कि इन्होंने उन हथियारों का क्या किया.
क्या था मामला?
18 अक्टूबर 2026 की शाम मुंबई के जुहू इलाके में बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की. इस घटना में टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की खबर सामने आई थी. जबकि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे.
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर अनिल पंडित का शेयर किया एक कथित पोस्ट और ऑडियो भी सामने आया था, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करते हुए सलमान खान के साथ काम करने वालों को धमकी दी गई थी.
सलमान खान को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं और उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना भी हो चुकी है. ऐसे में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुए हमले ने बॉलीवुड कलाकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि हमले की वजह क्या थी और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का हाथ था या नहीं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



