तेज रफ्तार कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर, गरबा से लौट रही युवती की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे में पड़ोसी युवक गंभीर घायल, इलाज जारी
A high-speed car collided violently with a scooter, resulting in the tragic death of a young woman who was returning from a Garba event; a young man from the neighborhood was critically injured in the accident and is currently undergoing treatment.
दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जवाहर उद्यान के पास करीब 11 बजे कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में स्कूटी सवार आक्षिता अवचट उम्र 19 साल की मौत हो गई. जबकि स्कूटी चला रहा आयुष साहू उम्र 18 साल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को जिला अस्पताल दुर्ग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
जवाहर उद्यान के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक तालपुरी बी ब्लॉक निवासी आक्षिता अवचट उम्र 19 साल के पिता प्रजानंद अवचट लोको पायलट हैं. सोमवार रात वह पड़ोस में रहने वाले आयुष कुमार साहू उम्र 17 साल के साथ गरबा खेलने गई थी. गरबा खेलने के बाद दोनों स्कूटी से तालपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे. वे फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग से गुजर रहे थे. तभी सेक्टर-5 स्थित सीमेंट प्लांट के पास होंडा अमेज कार नम्बर CG 07 CH 2321 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी.
टक्कर के बाद दूर जा गिरे दोनों
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवक और युवती उछलकर दूर जा गिरे. दोनों को गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. अक्षिता की हालत नाजुक थी. उसे सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान रात करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई. आयुष को इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया. आयुष का इलाज जारी है.
घायल युवक की हालत नाजुक
आयुष साहू को गंभीर चोटें आई हैं. उसे जिला अस्पताल दुर्ग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है. वहीं, पुलिस ने मृत युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. आक्षिता की मौत से परिवार में शोक का माहौल है.
गरबा देखने जा रहा था कार सवार परिवार
हादसे में शामिल होंडा अमेज कार अभिजीत धर उम्र 32 साल अपनी पत्नी और आठ साल की बेटी के साथ सेक्टर-10 से सेक्टर-4 में गरबा देखने जा रहे थे. इसी दौरान जवाहर उद्यान के पास कार और स्कूटी की टक्कर हो गई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के हालात, दोनों वाहनों की हालत और टक्कर की असल वजह का पता लगा रही है. फिलहाल हादसे में किसकी लापरवाही थी, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा. पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



