कॉपी-पेन लेने निकली आठवीं की छात्रा के साथ दरिंदगी, आधी रात बेहोश मिली बच्ची, 13 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Brutal assault on an eighth-grade girl who had gone out to get a notebook and pen; the child was found unconscious in the middle of the night. The 13-year-old victim was subjected to gang rape; three individuals, including one minor, have been arrested.

कॉपी-पेन लेने निकली आठवीं की छात्रा के साथ दरिंदगी, आधी रात बेहोश मिली बच्ची, 13 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

बालोद/रनचिरई : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. रनचिरई थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शिकायत के मुताबिक बच्ची को डराकर एक घर में ले जाया गया. जहां उसके साथ कथित तौर पर जबरदस्ती की गई. घटना के बाद बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी. डर की वजह से वह कई दिनों तक घटना के बारे में नहीं बता सकी. 26 अक्टूबर को बच्ची ने मां को आपबीती बताई. जिसके बाद 27 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
पेन खरीदने निकली छात्रा, रात तक घर नहीं लौटी
मिली जानकारी के मुताबिक रनचिरई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 साल की बच्ची शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है. 14 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह पेन खरीदने के लिए दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. रात करीब 8 बजे से परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. लेकिन तत्काल उसका पता नहीं चल पाया.
रात 11 बजे बेहोशी की हालत में मिलने की खबर
परिजनों को रात करीब 11 बजे जानकारी मिली कि बच्ची को गांव के कुछ युवक एक रिश्तेदार के घर बेहोशी की हालत में लेकर पहुंचे हैं. परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो बच्ची बेहोश मिली. उसे फौरन गुंडरदेही अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद अगले दिन उसे घर वापस लाया गया.
12 दिन तक खामोश रही बच्ची, मां को बताई आपबीती
परिजनों के मुताबिक घर लौटने के बाद बच्ची डरी-सहमी और चुपचाप रहने लगी थी. मां ने जब उससे बातचीत कर घटना के बारे में जानने की कोशिश की, तब 26 अक्टूबर को उसने कथित घटना की जानकारी दी. बच्ची के मुताबिक गांव के दो युवक उसे डराकर एक घर में ले गए थे. वहां कथित तौर पर तीसरे युवक को भी बुलाया गया.
कमरे में बंद कर जबरदस्ती करने का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बच्ची को घर की पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए. आरोपियों की धमकी से वह बुरी तरह डर गई थी. घटना के बाद घबराहट की वजह से वह बेहोश हो गई. होश आने पर किसी तरह बाहर निकली. लेकिन रास्ते में दोबारा बेहोश हो गई. इसके बाद गांव के कुछ लोग उसे एक परिचित के घर ले गए.
27 अक्टूबर को थाने पहुंची मां, दर्ज कराई शिकायत
बच्ची से घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां 27 अक्टूबर को परिजनों और गांव के प्रतिनिधियों के साथ रनचिरई थाने पहुंची. वहां लिखित शिकायत दी गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 70(2), 137(2) और 127(2), तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) और 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है.
एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. एसडीओपी विनय साहू के मुताबिक, नाबालिग को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.
आरोपी
गितेश्वर साहू उम्र 19 साल
चंद्रशेखर साहू उम्र 18 साल
निवासी ग्राम परसदा
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb