एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने कुदाली और कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर ले ली गर्लफ्रेंड के ब्वायफ्रेंड की ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
In one sided love a crazy lover killed his girlfriend boyfriend by attacking him with a spade and scissors accused arrested
खैरागढ़ छुईखदान गंडई : एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने सुनियोजित योजना के मुताबिक कुदाली और धारदार कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर प्रेमिका के प्रेमी की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 नवम्बर को शाम सात बजे थाना साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम खादी में दो बच्चों में चाकूबाजी की घटना की खबर मिली थी. वरिष्ठ अधिकारियो को घटना से अवगत कराकर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची तो ग्राम खादी के दैहान के पास मृतक धीरज यादव का खून से लथपथ शव मिला.
मौके पर मौजूद मृतक के पिता शंकर लाल यादव और उसके परिजनों से पूछताछ पर पता चला कि मृतक का गांव के ही एक लड़की से काफी दिनो से प्रेम संबंध चल रहा था. उक्त मृतक की प्रेमिका को गांव के ही सीताराम पटेल छेड़छाड़ करता था और एक ही जाति के होने की वजह से उसे एकतरफा प्यार भी करता था. जिसकी वजह से मृतक और आरोपी के बीच वाद विवाद था.
इसी बात को लेकर 23 नवम्बर को दोपहर में मृतक और आरोपी के बीच साल्हेवारा में वाद विवाद हुआ और मृतक द्वारा सुलह करने के लिए शाम को मिलने कहा गया था. तय मिटिंग के मुताबिक मृतक धीरज यादव शाम को आरोपी को फोन कर गांव के दैहान के पास मिलने के लिये बुलाया. लेकिन आरोपी पहले से ही बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से अपने साथ एक कुदाली और धारदार लोहे का कैंची लेकर आया.
दोतरफा प्रेम संबंध की वजह से आरोपी और मृतक के बीच दैहान में ही हाथापाई हो गई. और विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मृतक धीरज यादव के ऊपर पहले कुदाली से हमला किया. उसके बाद धारदार कैची से मृतक के पूरे शरीर के कई जगहो में लगातार वार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस मामले में प्रार्थी शंकर लाल यादव की रिपोर्ट पर मौके पर मर्ग इंटीमेशन और हत्या अपराध क्रमांक 36/2024 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर शव पंचनामा कार्यवाही कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में मौके पर फारेंसिक टीम दुर्ग के द्वारा भी घटनास्थल का क्राईम सीन और बारिकी से निरीक्षण कराया गया. मामले की गंभीर को देखते हुये पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेष कुमार गौतम एवं एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित किया गया. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के आधे घंटे के अंदर ही आरोपी सीताराम पटेल को हिरासत में ले लिया गया.
आरोपी को हिरासत मे लेकर घटना के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म करना कबूल किया. उसने वारदात में इस्तेमाल कुदाली को घटनास्थल पर ही छोड़कर आना और धारदार कैंची को भागते समय पानी टंकी के पास फेंकना बताया.
आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून लगी हुई कैंची को पानी टंकी के पास बरामद कर पर जप्त किया गया. और घटनास्थल से खून लगी हुई कुदाली और दुसरे सबूत इकठ्ठा कर विधिवत जप्त किया गया.
धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना साल्हेवारा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया.
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना साल्हेवारा से निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि. गणेश राम निर्मल, प्रधान आरक्षक कुलेश्वर सिन्हा, कीर्ति वर्मा, दीपक भोई, छत्रपाल पैकरा, अनंत रामटेके, आरक्षक मोहम्मद इस्माईल खान, भुवन पोर्त, मनोज कंवर, संजय दिवाकर, महिला आरक्षक गंगोत्री धुर्वे, महेशवरी नौरंगे और जानकी धुर्वे का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
सीताराम पटेल पिता सगेलाल पटेल उम्र 20 साल निवासी ग्राम खादी, थाना साल्हेवारा, जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



