नशे में धुत भाजपा नेता और समर्थकों ने अस्पताल में नर्स स्टाफ से गाली-गलौज व तोड़फोड़, अभद्रता के विरोध में हॉस्पिटल स्टॉफ ने निकाली आक्रोश रैली
Drunk BJP leaders and supporters vandalized the hospital abused female doctors and nurse staff three accused arrested
भिलाई : सत्ता और शराब के नशे में चूर भाजपा नेता और समर्थकों के द्वारा सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्तपाल में तोड़फोड़ की और नर्स स्टाफ से गाली-गलौज की. इसकी खबर सुपेला पुलिस की दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. वही 2 की तलाश जारी है. घटना सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच बताई जा रही है. इस घटना के बाद महिला डॉक्टर और नर्स ने अपनी सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाये हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो गाड़ी में चार से पांच युवक शराब के नशे में धुत होकर सुपेला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में वार्ड बॉय के साथ नर्सिंग स्टाफ से गाली-गलौज और बदतमीजी करने लगे. अस्पताल में तोड़फोड़ भी की. यही नहीं अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी से भी झूमा झपटी की. इसके बाद अस्पताल की नर्सों ने उनका वीडियो बना लिया. सुपेला पुलिस ने जुर्म दर्ज कर भाजपा नेता समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वही 2 की तलाश जारी है.
सुपेला पुलिस ने बताया कि सोमवार रात भाजपा नेता के जन्मदिन की पार्टी थी. इसके बाद भाजपा नेता अपने घर चला गया. इस बीच भाजपा नेता के साथी ने कॉल कर बताया कि उनका दोस्त सागर गिर गया है. उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है. इसके बाद भाजपा नेता अपनी स्कॉर्पियो में अपने साथी को लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचा.
अस्पताल में भाजपा नेता अभय चौबे के साथ गौतम सिंह राजपूत,सागर, मुन्ना और गिरीश साहू भी साथ थे. अस्पताल में डॉक्टर और नर्स स्टाफ नहीं है. बोलकर हंगामा करने लगे. इस दौरान वार्ड ब्वाय समेत अन्य लोगों से मारपीट की. इसके अलावा स्टॉफ के कैबिन का कांच तोड़ दिया. इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
वही इस घटना को लेकर अब डॉक्टर स्टाफ हॉस्पिटल से प्रदर्शन करते हुए पहुंचे सुपेला थाने, और अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. साथ ही अस्पताल परिसर में चौकी खोलने की मांग भी कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



