धमतरी में शादी की खुशियां मातम में बदली, रिसेप्शन के अगले ही दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सदमे में दुल्हन और मां-बाप, गांव में शोक की लहर

In Dhamtari, the joy of a wedding turned to mourning. The groom hanged himself the day after the reception, leaving the bride and her parents in shock and the village in mourning.

धमतरी में शादी की खुशियां मातम में बदली, रिसेप्शन के अगले ही दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सदमे में दुल्हन और मां-बाप, गांव में शोक की लहर

धमतरी/कुरुद : शादी के मंडप में सात फेरे लेकर सात जनम साथ निभाने का सपना लिए मायके से ससुराल पहुंची दुल्हन की दुनिया दो दिन में ही उजड़ गई. उजाडऩे वाला कोई दूसरा नहीं बल्कि उसका जीवन साथी दूल्हा ही है. हाथों की मेंहदी और सुहाग सेज के फूलों की रंगत भी फिकी नहीं पड़ी थी कि शादी का सुर्ख जोड़ा सफेद लिबास में बदल गया. घटना कुरुद थाना के ग्राम कन्हारपुरी की है जहां एक दूल्हे ने शादी के दूसरे दिन ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है. पुलिस जांच कर रही है.
मिली जानकारी मुताबिक कुरूद थाना अंतर्गत ग्राम कन्हारपुरी निवासी सिद्ध्वेश्वर पिता रामजोहन कंवर उम्र 28 साल की शादी 16 अप्रैल को महासमुंद के पास ग्राम डोकरपाली में हुई. 17 अप्रैल की रात रिसेप्शन और आशीर्वाद कार्यक्रम में सगे संबंधियों और दोस्तों ने नाच गाकर नवविवाहित जोड़ी को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया.
अगली सुबह दुल्हन जब नहाने कमरे से बाहर गई तो दुल्हे ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर पंखे में दुपट्टे से फांसी लगा ली. आवाज देने पर जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिडक़ी से झांक कर देखा तो सिद्धेश्वर की लाश पंखे में लटक रही है. जिससे घर में कोहराम मच गया.
मां बाप ने जिस बेटे की शादी  धूमधाम से किया उसकी ऐसे मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई. सबका रो रो कर बुरा हाल हो गया है. और दुल्हन की दुनिया उजड़ गई. जिसके साथ सात जन्म साथ निभाने का निश्चय कर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने वाली दुल्हन पति को फंदे पर लटकता देख बेसुध हो गिर पड़ी.
घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पीएम कराने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. साथ ही मर्ग कायम कर खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है. एसओपी रागनी मिश्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में नशे का कनेक्शन मिला है. आगे जांच में इसका खुलासा हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t