चरित्र शंका पर गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या, बॉयफ्रेंड के रुम में मिला शव, बेहोश बताकर पुलिस को गुमराह, अस्पताल में खुली साजिश, बीएड छात्र गिरफ्तार
Girlfriend strangled to death over suspicion of her character, body found in boyfriend's room, police misled by claiming she was unconscious, conspiracy uncovered in hospital, B.Ed student arrested
दुर्ग : दुर्ग जिले में बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. उसे शक था कि प्रेमिका का किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है. इस बात पर दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में आकर कार्तिक ने उसे मार डाला. उसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर मर्डर की जानकारी दी. घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक युनेश्वरी वर्मा उम्र 26 मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी. वह दुर्ग में पढ़ाई करती थी. आरोपी बॉयफ्रेंड कार्तिक राम साहू उम्र 27 साल बालोद जिले का रहने वाला है. पढ़ाई के दौरान दोनों की पहचान हुई.
दरअसल यूनेश्वरी वर्मा पढ़ाई के लिए पुलगांव में किराए के मकान में रह रही थी. जबकि कार्तिक भी सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता था. दोनों दुर्ग-बालोद रोड स्थित कोलिहापुरी के बीएम कॉलेज में बी.एड की पढ़ाई कर रहे थे.
इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. दोस्ती धीर-धीरे प्यार में बदल गई. हालांकि कार्तिक युनेश्वरी पर शक करता था कि उसका किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है. इसी बातकर लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था.
शुक्रवार (17 अप्रैल) करीब दोपहर एक बजे कार्तिक यूनेश्वरी को लेकर अपने रूम पहुंचा, जहां उसी बात पर उनका दोबारा विवाद हो गया. गुस्से में आकर कार्तिक ने युनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
इसके बाद कार्तिक ने खुद ही पूरे मामले की जानकारी डॉयल-112 पर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया. आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
आरोपी कार्तिक साहू ने युवती का गला दबाया. जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उसने डायल 112 पर फोन कर दिया. टीम मौके पर पहुंची तो उसने कहा- ‘देखिए साहब, यह बेहोश हो गई है, उठ नहीं रही.’
हालात को देखते हुए डायल 112 की टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी को थाने भेज दिया गया.
भाई पावेन वर्मा के मुताबिक युनेश्वरी कुछ दिन पहले ही वह गांव आई थी और एक दिन पहले दुर्ग के लिए निकली थी. परिजनों को आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. घटना की खबर पुलिस से मिली. जिसके बाद परिवार दुर्ग पहुंचा. भाई ने आरोपी के लिए सख्त सजा, फांसी की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



