नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी राजकुमार वर्मा गिरफ्तार, पुलिस ने लड़की को बिरकोनी से किया बरामद
Rajkumar Verma, accused of luring and sexually exploiting a minor girl, arrested; police recovered the girl from Birkoni.
राजनांदगाव : राजनांदगांव के गैंदाटोला थाना पुलिस ने गैंदाटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण करने के मामले में एक आरोपी राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार किया हैं, आरोपी ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम दिया,परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया हैं
मिली जानकारी के मुताबिक़ अज्ञात आरोपीके खिलाफ 12 मार्च 2026 को एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर बालिका एवं आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी. इस मामले में थाना गैंदाटोला के अपराध क्रमांक 13/2026 धारा 137(2) बीएनएस के मामला दर्ज किया गया.
गुम बालक/बालिकाओं की तलाश के लिए जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत जांच के दौरान बालिका के बिरकोनी जिला महासमुंद में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम रवाना की गई. पुलिस ने नाबालिग बालिका को आरोपी राजकुमार वर्मा के कब्जे से महासमुंद जिला से बरामद किया और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के साथ ही कई धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और आरोपी राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं,
गुम बालक बालिकाओं की तलाश को लेकर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह पूरी कार्रवाई गैंदाटोला थाना पुलिस के द्वारा की गई और आरोपी राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



