रायपुर में मिर्ची पाउडर डालकर धारदार हथियार से हमला, जियो मार्ट में घुसकर चाकूबाजी का वीडियो आया सामने, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
Attack with sharp weapon by adding chilli powder in Raipur video of knife attack after entering Jio Mart surfaced accused arrested
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात हुई है. कटोरा तालाब स्थित जियो मार्ट में युवक पर मिर्ची पाउडर डालकर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कटोरा तालाब इलाके में स्थित संत कंवर राम स्कूल के रास्ते में जियो मार्ट में दोपहर दो बजे चार अज्ञात युवक आटो से पहुंचे. इनमें एक ड्राइवर था. सभी एक-एक कर अन्दर घूसे और पूरे दुकान में टहलते रहे. एक ने काउंटर पर एक बैग रखा. और दूसरे ने बैग से मिर्ची पाउडर निकाला और कुर्सी पर बैठे कर्मचारी मो. वारिस खान के चेहरे पर फेंका. और फिर नुकीली धारदार चीज से हमला किया. इसमें वारिस के पीठ, कमर सीने पर गहरी चोटें आई. वारिस मौदहापारा निवासी है. हमले के बाद सभी युवक फरार हो गए.
इस दौरान जियो मार्ट के दूसरे साथी कर्मचारी मूक दर्शक बने रहे. इस घटना की खबर पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती करा हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है. चंद घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक दोपहर 2 बजे करीब सानू उर्फ प्रणय यादव निवासी महादेघाट डीडी नगर ने बेवजह गाली गलौज करते हुए अपने पास रख रोटी बनाने के लोहे के चिमटे (पलटा) के नुकीले सिरे का इस्तेमाल किया. जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसके बाद पतासाजी कर फरार आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सिविल लाइन धारा 296 351(2),118(1) बीएनएस दर्ज कर आरोपी सानू उर्फ प्रणय यादव के कब्जे से हथियार जप्त कर लिया है. इसके साथ आए लड़के पकड़ से बाहर हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



