पुलिस वाहन की सिलेंडर भरी पिकअप से टक्कर, TI समेत 6 पुलिसकर्मी घायल, एयरपोर्ट से लौटते समय हुआ हादसा, इलाज जारी
Police vehicle collides with cylinder filled pickup 6 policemen including TI injured accident occurred while returning from airport treatment ongoing
रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस वाहन और पिकअप की टक्कर में टिकरापारा टीआई समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिसकर्मी माना एयरपोर्ट से ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा शुक्रवार शाम को शदाणी दरबार के पास हुआ. सामने से गैस सिलेंडर से भरी पिकअप के ड्राइवर ने ओवरटेक करने के चक्कर में पुलिस के वाहन से जा भिड़ा. सड़क हादसे में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में पुलिसकर्मियों के हाथ और माथे पर चोटें आई है. टिकरापारा थाना प्रभारी भी घायल हो गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



