डॉ. संजय तिवारी को प्लानिंग कमीशन ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली में डॉक्टरेट की उपाधि से किया अलंकृत, बधाई देने वालों का लगा तांता

Dr. Sanjay Tiwari was conferred with a doctorate by the Planning Commission of India in New Delhi; a stream of well-wishers lined up to congratulate him.

डॉ. संजय तिवारी को प्लानिंग कमीशन ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली में डॉक्टरेट की उपाधि से किया अलंकृत, बधाई देने वालों का लगा तांता

दुर्ग : एस. आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली, दुर्ग के चेयरमेन और दैनिक लोकतंत्र प्रहरी मीडिया हाउस के प्रधान संपादक डॉ. संजय तिवारी को डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया गया. राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र,नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान उन्हें डाक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई.
डॉ. संजय तिवारी को डॉक्टरेट की उपाधि भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्लानिंग कमीशन ऑफ इंडिया के एस.एस.ए. काउंसिल के द्वारा प्रदान किया गया. सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक शिक्षाविद् सामाजिक एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि व अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे.
सीखने की ललक सफलता का मूलमंत्र -डॉ. संजय तिवारी
डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर डॉ.संजय तिवारी ने कहा कि निरंतर अध्ययन करने व सीखने की ललक ही सफलता का मूलमंत्र है. उन्होंने इस उपलब्धि को अपने माता-पिता गुरु व वरिष्ठों व मित्रों व शुभचिन्तको का आशीर्वाद व स्नेह का प्रतिफल बताया.
डॉ. संजय तिवारी लंबे समय से चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा एवं मीडिया के क्षेत्र में सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं. एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली के चेयरमेन के पद में वे चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. वहीं दैनिक लोकतंत्र प्रहरी मीडिया हाउस के प्रधान संपादक के रूप में वे पत्रकारिता एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर भी मिल रही बधाइयां
डॉ. संजय तिवारी को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर उनके मित्रगणों, शुभचिंतकों, डॉक्टरो, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों जनप्रतिनिघीओं एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ जनों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से भी बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है.
शुभचिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना
बधाई देने वालों ने कहा कि डॉ. संजय तिवारी की यह उपलब्धि उनके निरंतर अध्ययन, निरन्तर कर्म एवं समाजिक गतिविधियों के प्रति समर्पण का सम्मान है. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में इसी तरह सक्रिय रहकर समाज के लिए अपना योगदान देते रहेंगे.
इस अवसर पर डॉ. संजय तिवारी ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?