पूर्व सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप, ग्राम पंचायत में पकड़ी गई गड़बड़ी, गायब होने पर एकतरफा सौंपा गया प्रभार, कार्रवाई की मांग
Former Sarpanch accused of corruption, irregularities detected in Gram Panchayat, charge handed over unilaterally after he went missing, demand for action
राजनांदगांव : ग्राम पंचायत पार्रीकला के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानदास रामटेके पर ग्राम पंचायत के कार्यों में बड़ी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. ग्राम विकास समिति ने ग्रामीणों की मौजूदगी में बैठक बुलाने मांग की है. उन्होंने आरोप लगाते कहा है कि ज्ञानदास ने पहले यह आश्वासन दिया था कि ग्राम सभा में वह पंचायत द्वारा कराए गए सभी कार्यों का हिसाब देगा.
लेकिन 6-7 महीने बीतने के बाद भी आज तक कोई बैठक नहीं हुई. इस बीच नए सरपंच और पंचों का चुनाव संपन्न हो गया. नए पंचवर्षीय कार्यकाल में सरपंच के शपथ ग्रहण के बाद भी ज्ञानदास ने नहीं हिसाब दिया. न प्रभार सौंपा. कई बार पंचायत में बुलाने पर वह नहीं आया. मोबाइल बंद कर देता है. यह स्थिति चार-पांच बार हो चुकी है.
आख़िरकार सचिव और ग्रामवासियों की मौजूदगी में एकतरफा प्रभार सौंपा गया जिसके चलते विकास कार्यों में बाधा आ रही है. नव निर्वाचित सरपंच कामनी अरुण आंबिलकर, उप सरपंच दीपक साहू, सभी पंच, देवीलाल, सूरज मानिकपुरी सहित अन्य ने जांच एवं कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



