टोल प्लाजा में अवधि पूरी हो जाने के बाद भी अवैध वसूली के खिलाफ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजन पहुंचे एनएचएआई के दफ्तर

While going on VIP duty of the Governor, he was hit by an unknown vehicle, Head Constable of Traffic Police died in a road accident

टोल प्लाजा में अवधि पूरी हो जाने के बाद भी अवैध वसूली के खिलाफ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजन पहुंचे एनएचएआई के दफ्तर

रायपुर : आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने एनएचएआई के दफ्तर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्वीजय सिंह से मिलकर कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर चर्चा की. विकास उपाध्याय ने कुम्हारी टोल प्लाजा की समयावधि पूरी होने के बाद भी टैक्स वसूलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा को निश्चित रुप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का संरक्षण मिल रहा है. जिसके कारण वहां अभी भी अवैध वसूली का काम चल रहा है. विकास उपाध्याय ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का 19 मार्च 2021 का न्यूज़ है कि सदन में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द पुरे भारत में टोल नाके बंद किये जायेंगे और सिर्फ जीपीएस की मदद से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जायेगा. वहीं 18 दिसम्बर 2024 को कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कराने सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से भेंट-मुलाकात कर पत्र सौंपा था और उन्होंने मीडिया पर झूठा ऐलान भी किया कि जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा बंद होगा.
विकास उपाध्याय ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह तक घोषणा किये थे कि 60 किलोमीटर के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा संचालित होगा. लेकिन छत्तीसगढ़ में ही दुर्ग स्थित और राजनांदगांव स्थित टोल प्लाजा की दूरी, कुम्हारी और मंदिर हसौद टोल प्लाजा की दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 किलोमीटर दायरे वाला जो कथन है वो कितना सही है. लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए एनएचएआई ने एक योजना लागू करने की बात कही थी. जिसमें साल का 3000 और 15 साल का 30000 रुपये जमा कर कार्ड जारी करने की बात कही गई थी. जिससे उपभोक्ता को साल भर कोई टोल टैक्स देने की जरुरत नहीं है और यही नियम 15 साल वाली योजना पर भी थी. जबकि ऐसी कोई भी योजना लागू नहीं की गई. बल्कि जिन क्षेत्रों में टोल प्लाजा खुले हैं वहाँ के स्थानीय रहवासियों को भी टोल टैक्स भुगतान कर ईधर से उधर जाना पड़ता है.
विकास उपाध्याय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 60 किलोमीटर के दायरे के भीतर दो से तीन टोल प्लाजा के जरिए टैक्स वसूल कर जनता की जेबें काट रही है. छत्तीसगढ़ में कृषि संबंधित ट्रांसपोर्टिंग सर्वाधिक होती है और छत्तीसगढ़ के जनमानस को भारतीय जनता पार्टी गुमराह कर उनसे इस तरह की टैक्स वसूलने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ रही है. अब तो 1 अप्रैल से टोल नाकों की दरों में भी वृद्धि हो गई है. कुम्हारी टोल नाके में कार, जीप वैन के लिए जाना 25 तो आना-जाना 40 रुपये, वहीं लाइट मोटर, मिनी बस के लिए 40 और 60 रुपये, बस ट्रक टू एक्सल के लिए 85-125 रुपये, थ्री एक्सएल, कंस्ट्रक्शन मशीनरी वाले वाहन के लिए 85-130 रुपये, मल्टी एक्सल व्हीकल के लिए 165-250 रुपये, ओवर साइज व्हीकल के लिए 180-270 रुपये की दरें निर्धारित किये गये हैं.
विकास उपाध्याय ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला नहीं लेगी तो इस टोल प्लाजा को बंद कराने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन करेगी और सड़क पर उतरेगी.
आज के इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ पार्षद संदीप साहू, मनीराम साहू, सत्यनारायण नायक, राकेश धोतरे, बबीता नत्थानी, अमन गिल, विकास अग्रवाल, अशोक ठाकुर, देवकुमार साहू, नवीन चन्द्राकर, सोहन शर्मा, अमित शर्मा मोन्टा, संदीप सिरमोर, पप्पू खैरा, शंकर साहू, योगेश तिवारी, बंशी कन्नौजे, राजू शर्मा, डेमेन्द्र यदु, अजय निषाद, भूपेन्द्र साहू, हैप्पी वाजवा, दिलीप गुप्ता, सैफ उल्ला, अजय सिंह, बबलू, सतनाम सिंह, संदीप तिवारी सहित काफी तादाद में कांग्रेसजन मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI