भिलाई में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों पर जानलेवा हमला, चाकू से मारने की कोशिश, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Deadly attack on journalists during reporting in Bhilai attempt to kill with knife police arrested three accused
भिलाई : भिलाई में सोमवार को हुए सड़क हादसे की कवरेज के दौरान तीन पत्रकारों और उनके चालक पर जानलेवा हमला किया गया. ये घटना तब हुई जब रायपुर से टीवी चैनल के पत्रकार अनमोल तिवारी, दुर्गेश साहू और उनके कार चालक कुलदीप गनवर हादसे की खबर कवर करने पहुंचे थे.
यह हमला पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर एक बड़ा खतरा है और इसकी कड़ी निंदा की जा रही है. इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता पैदा कर दी है, जहां पत्रकारों के प्रति सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है ताकि वे स्वतंत्रता से अपनी रिपोर्टिंग कर सकें.
कचांदुर और ढौर के बीच एक ट्रक ने चार बाइक सवारों को टक्कर मार दी. जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर चक्काजाम कर दिया था. इस मामले को कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर कुछ नशे में धुत आरोपियों ने हमला कर दिया.
जब पत्रकार घटना स्थल पर कवरेज कर रहे थे. तब पेशे से कबाड़ व्यापारी और आदतन अपराधी राजू मांडले और उसके साथी दामेनदास मानिकपुरी और बघेल वहां शराब के नशे में पहुंचे. मानिकपुरी ने पत्रकारों से अपनी रिकॉर्डिंग करने की मांग की. लेकिन उनके मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरु कर दी.
अनमोल तिवारी और दुर्गेश साहू ने चालक कुलदीप को बचाने की कोशिश की. लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा. हालत इतनी गंभीर हो गई कि हमलावरों ने चाकू निकालकर तीनों को मारने का प्रयास किया. किसी तरह तीनों पत्रकार वहां से भागने में कामयाब रहे और धान और सब्जी के खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई. इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर बुलाया.
हमले के फौरन बाद पत्रकारों ने जेवरा सिरसा चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और तीनों मुख्य आरोपियों राजू मांडले, दामेनदास मानिकपुरी और बघेल को गिरफ्तार कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



