मोहल्लेवासियों ने पुलिस बुलाकर सेक्स रैकेट किया एक्सपोज, मकान मालिक समेत संदिग्ध हालत में कई कपल्स अरेस्ट, कंडोम व उत्तेजक दवाइयां बरामद
Neighbors called the police to expose a sex racket; several couples, including the landlord, were arrested in suspicious circumstances; condoms and stimulant drugs were recovered.
कबीरधाम : कबीरधाम में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है. कबीरधाम शहर के पास मझगांव रोड पर एक मकान में पुलिस ने दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों में 4 लड़के-लड़कियां संदिग्ध हालत में पाए गए. पुलिस ने मकान मालिक समेत सभी कपल्स को हिरासत में लिया है.
बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से इस मकान में अनैतिक कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी. मोहल्लेवासियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि यहां आए दिन अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है. जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है.
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो हालात चौंकाने वाले निकले. तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और उत्तेजक दवाइयां बरामद की गईं. सबसे गंभीर बात यह रही कि मौके पर एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी पाई गई. जो स्कूल यूनिफॉर्म में थी। इस खुलासे के बाद मामला और संवेदनशील हो गया.
अपने घर के अलग-अलग कमरों को पार्टिशन कर बेहद छोटे-छोटे कमरे बना रखे थे. जिनमें सिर्फ पलंग रखने लायक जगह थी. आरोप है कि इन कमरों को युवक-युवतियों को अनैतिक कार्यों के लिए किराए पर दिया जाता था. जिसके एवज में प्रति व्यक्ति लगभग 500 रुपये वसूले जाते थे.
पुलिस ने मौके से संदिग्ध हालत में मिले सभी कपल्स को हिरासत में लिया है. वहीं मकान मालिक अभिताभ नामदेव को भी गिरफ्तार किया गया है. एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया सभी से पूछताछ की जा रही है. जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



