गांजा तस्करों ने किया पुलिस को कुचलने की कोशिश, वाहन में लगी आग, फिर फरार, ANTF की टीम ने की MP से 2 आरोपियों को दबोचा

Ganja smugglers attempted to run over police, set their vehicle on fire, and then fled. ANTF team arrested two accused in MP.

गांजा तस्करों ने किया पुलिस को कुचलने की कोशिश, वाहन में लगी आग, फिर फरार, ANTF की टीम ने की MP से 2 आरोपियों को दबोचा

महासमुंद : छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सांकरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने उन खूंखार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. जिन्होंने गांजा तस्करी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था और ड्यूटी पर तैनात जवानों को वाहन से कुचलने की कोशिश की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी 2026 को सांकरा पुलिस को खबर मिली कि एक ईको कार नम्बर MP05 ZE 8685 में भारी तादाद में गांजा ले जाया जा रहा है. नेशनल हाईवे पर जब पुलिस ने घेराबंदी की. तो तस्करों ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस स्टाफ को कुचलने की नीयत से कार की रफ्तार बढ़ा दी.
इस दौरान तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी से जा टकराई. जिससे पुलिस का वाहन भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आरोपी मौका पाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. जिसमें से 39.680 किलो गांजा बरामद किया गया.
पुलिस ने टेक्निकल डेटा एनालिसिस और सूक्ष्म इन्वेस्टिगेशन के जरिए तस्करों का पीछा किया. विशेष टीम ने मध्यप्रदेश में दबिश देकर दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा राकेश चौकसे (चालक): निवासी नरसिंहपुर, म.प्र..और मोनू राय (वाहन स्वामी): निवासी होशंगाबाद, म.प्र..मोनू राय ही इस गिरोह का फॉरवर्ड लिंक है, जो पिछले डेढ़ साल से गांजा पुड़िया बनाकर बेचने का काम कर रहा था.
नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के बड़े सिंडिकेट्स पर प्रहार करते हुए अब तक कुल 30 मामले दर्ज किए हैं. इन कार्यवाहियों के दौरान पुलिस ने 2152.981 किलोग्राम अवैध गांजा और भारी तादाद में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है. जब्त किए गए इन मादक पदार्थों की कुल बाजार कीमत ₹10,73,89,995 (10 करोड़ 73 लाख रुपये से ज्यादा) आंकी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB