महानदी में तैरता मिला अज्ञात अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या? PM रिपोर्ट से होगा खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

The body of an unidentified middle-aged man was found floating in the Mahanadi River, causing widespread panic in the area. Murder or suicide? The PM report will reveal the truth, and the police are investigating.

महानदी में तैरता मिला अज्ञात अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या? PM रिपोर्ट से होगा खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

आरंग : रायपुर जिले के कुरुद गांव स्थित महानदी घाट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने बुधवार, 4 फरवरी को नदी में शव को देख तैरते हुए देखा. शव के चेहरे पर खून के निशान मिले हैं. संदिग्ध हालत में मिले शव को पुलिस ने बरामद कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुरुद के महानदी घाट पर ग्रामीणों ने एक शव को पानी में उफला हुआ देखा. खबर मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. मृतक की उम्र 40 से 50 साल के बीच बताई जा रही है. मृतक ने लाल-कत्थई (Maroon) रंग का टी-शर्ट और काले रंग का पैंट पहना हुआ है.
सुसाइड, मर्डर या हादसा?
महानदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई है. यह आत्महत्या है, हत्या या फिर कोई हादसा. इन तमाम सवालों ने रहस्य गहरा दिया है. इस गुत्थी से पर्दा अब पुलिस जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही उठ पाएगा.
पीएम रिपोर्ट करेगी मौत का खुलासा
आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि खबर मिलते ही मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली गई है. शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है. जिससे मौत की असल वजह का पता चल सके. फिलहाल शिनाख्त न होने के कारण शव को सुरक्षित (मर्चुरी में) रखा गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्रों और थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है. थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील किया कि अगर हुलिए के आधार पर किसी को कोई जानकारी मिले. तो फौरन आरंग थाना में संपर्क करें. ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB