तीन मंजिला बिल्डिंग से प्रेमी जोड़े ने लगाई छलांग, युवक की दर्दनाक मौत, युवती गंभीर, छत पर पी शराब, विवाद होने पर छत से कूदने की आशंका, जांच जारी
A couple jumped from a three-story building, the young man died a painful death, the young woman is seriously injured. They drank alcohol on the rooftop and likely jumped from the rooftop after a dispute. An investigation is underway.
बिलासपुर/सिरगिट्टी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार देर रात अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में तीन मंजिला इमारत से एक युवक और युवती ने छलांग लगा दी. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि युवती गंभीर रुप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच करीब 3 साल से अफेयर था. घटना वाली रात दोनों EWS कॉलोनी की तीन मंजिला बिल्डिंग की छत पर थे. छत पर शराब की बोतल, गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट भी मिले हैं. जिससे लगता है कि दोनों ने वहां शराब पी थी.
पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों छत से कूद गए. छत का दरवाजा अंदर से बंद था. इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है. यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड EWS कॉलोनी का है.
छत से गिरते ही चीखने-चिल्लाने लगे युवक-युवती
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात अभिलाषा परिसर में EWS कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 34 की तीन मंजिला इमारत से एक युवक और युवती कूद गए. बिल्डिंग से कूदकर नीचे गिरते ही युवक-युवती बुरी तरह से घायल हो गए. युवक दर्द से कराहते हुए चिल्लाने लगा. वहीं, युवती भी रोने लगी. कुछ ही देर में दोनों की आवाज बंद हो गई.
इस बीच आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तब दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे. युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि युवती बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ी थी. लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक की पहचान चिरंजीव पांडे उर्फ चिंटू पांडे उम्र 23 साल निवासी यदुनंदन नगर तिफरा के रूप में हुई है. जांच में पता चला कि चिरंजीव शुभम कॉम्प्लेक्स परिसर के पास रहता था और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था. इसके साथ ही जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय का भी काम करता था.
वहीं युवती का नाम गरिमा सिंह उम्र 22 साल बताया जा रहा है. युवती सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक के पास रहती है. वो पहले शादी डॉट काम में काम करती थी.
दोनों के बीच तीन साल से अफेयर था.
जांच में पता चला कि दोनों के बीच पिछले करीब तीन साल से अफेयर था. पुलिस को छत पर शराब की बोतल, दो गिलास में शराब, लड़के के कपड़े, बेडशीट और कंबल मिले हैं. इससे पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों ने छत पर शराब पी थी
दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद वे छत से कूद गए. गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. युवक के सिर और दाहिनी जांघ में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं युवती की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है और वह चल-फिर नहीं पा रही है. छत का दरवाजा अंदर से बंद होने की भी जानकारी सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घूमने गए थे युवक-युवती, विवाद होने पर छत से कूदने की आशंका
टीआई किशोर केंवट ने बताया कि युवक-युवती दोनों के बीच पिछले लंबे समय से अफेयर था। युवक पहले अभिलाषा परिसर में रहता था. लिहाजा वो युवती को लेकर आए दिन वहां जाता था. मंगलवार की रात 12 से 1 बजे युवक-युवती अभिलाषा परिसर पहुंचे थे. जिसके बाद करीब 4 बजे उन्होंने छत से छलांग लगाई है.
पुलिस को आशंका है कि युवक-युवती के बीच विवाद हुआ होगा. जिसके बाद दोनों एक साथ जान देने के लिए छत से कूद गए होंगे. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



