झाड़-फूंक करने से रोकना पड़ा महंगा, तांत्रिक क्रिया का विरोध कर रही मां पर हंसिए से वार कर बैगा बेटे ने उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा बुधराम गिरफ्तार
Stopping a sorcerer proved costly; a Baiga son stabbed his mother to death with a sickle for opposing the witchcraft ritual. The accused, Budhram, was arrested.
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में बेटे ने हंसिए से अपनी ही मां को काट डाला। बताया जा रहा है कि झाड़-फूंक को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर मां पर हंसिए से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल 2026 की रात ग्राम धनीकरका के शिकायतकर्ता कोवा मरकाम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी आयते मरकाम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के आंगन में बैठे थे और आम छील रहे थे. उसी दौरान उसका बेटा बुधराम मरकाम अपनी बुआ के लिए झाड़-फूंक करने लगा. बताया गया कि झाड़-फूंक के दौरान उसने अपने पिता को देवगुड़ी से रेत लाने के लिए भेजा. इसी बीच रात करीब 10 बजे उसकी मां आयते मरकाम ने उसे झाड़-फूंक करने से मना किया और इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.
विवाद बढ़ने पर बुधराम मरकाम गुस्से में आ गया। उसने अपनी मां के साथ मारपीट की. और उसे जमीन पर पटक दिया. इसके बाद पास में रखे हंसिए से उसके सीने में वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से आयते मरकाम उम्र 53 साल की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की खबर मिलते ही कुआकोंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. कोवा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया. टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई.
पुलिस ने आरोपी बुधराम मरकाम उम्र 34 साल निवासी ग्राम धनीकरका को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 25 अप्रैल 2026 को अदालत में पेश किया गया. अदालत के हुक्म पर उसे जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



