बेटे-बहू की लड़ाई शांत कराना बुजुर्ग को पड़ा महंगा, सिर में डंडे से जानलेवा वार कर पिता को उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी
Trying to pacify the fight between son and daughter-in-law proved costly for the old man, killed his father by hitting him with a stick on his head, sensation spread in the village
कोंडागांव : कोंडागांव जिले में एक शराबी बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था. बुजुर्ग समझाइश देने पहुंचा तो बेटे ने उस पर लाठियां बरसानी शुरु कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं युवक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. मामला बेनूर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कराठी आलवाड़ के रहने वाले मंगूराम नेताम उम्र 35 साल और उसकी पत्नी जयंती मरकाम का घरेलू बात को लेकर विवाद चल रहा था. युवक अपनी पत्नी से गाली-गलौज कर रहा था. विवाद बढ़ता देख युवक के पिता जिसके बाद घर में मौजूद युवक के पिता पसऊराम मरकाम इनके पास पहुंचे.
बेटे को बहू से झगड़ा करने के लिए मना किया. समझाइश दी. लेकिन बेटा नहीं माना. उसने अपने पिता के साथ ही झगड़ा करना शुरु कर दिया. जिसके बाद उसने घर पर रखे डंडे से पीटा की बेदम पिटाई करनी शुरु कर दी. बुजुर्ग के सिर में डंडे से इतना मारा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उसकी मौत हो गई.
जिसके बाद शोरगुल की आवाज सुनकर आस-पास घर के भी लोग मौके पर पहुंचे. वहीं युवक की पत्नी जयंती ने बेनूर पुलिस थाने में कत्ल की रिपोर्ट दर्ज करवाई. बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



