फ्री सेनेटरी नैपकीन, Wi-Fi...आवासहीनों को मकान, श्रद्धांजलि योजना में 5 हजार मिलेंगे, निकाय-चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में 34 बड़े वादे

Free sanitary napkins, Wi-Fi...homeless will get houses, Rs 5,000 in tribute scheme, 34 big promises in Congress manifesto for civic elections

फ्री सेनेटरी नैपकीन, Wi-Fi...आवासहीनों को मकान, श्रद्धांजलि योजना में 5 हजार मिलेंगे, निकाय-चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में 34 बड़े वादे

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने बुधवार 5 फ़रवरी को राजीव भवन रायपुर में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. इस घोषणा पत्र को कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र नाम दिया है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए 34 पॉइंट्स पर अपना घोषणा पात्र जारी किया है. यह घोषणा पत्र को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा पत्र जारी किया है.

कांग्रेस प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों की जनता से वादा करती है कि, निकायों में कांग्रेस की परिषद् बनने के बाद हम प्रदेश के नगरीय क्षेत्र की जनता के हित में निम्नांकित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेंगेः-

कांग्रेस घोषणा पत्र में ये वादे
तालाबों का संरक्षण व सौन्दर्याकरण की विषेश पहल की जाएगी.
घाटो और तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रुम बनाये जायेंगे.
शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था.
प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जाएगा.
नगरो को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जाएगा.
सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण.
स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे.
जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा.
युवाओ को रोजगार देने के लिये सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जाएगा.
महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विषेष पहल.
सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे.
यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जाएगा.
शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाये जायेगे.
सामुदायिक भवन की ऑनलाईन बुकिंग सिस्टम लागु करेगें.
सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था.
श्रद्धांजलि राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रू. से बढ़ाकर 5000 रू. किया जाएगा.
निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा.
प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी.
आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाईन भवन अनुज्ञा की सुविधा नही है वहां सुविधा दी जाएगी.
शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने हेतु धारणा अधिकार दिया जाएगा.
सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा.
समस्त सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा.
सभी नगर निगमों में पत्रकारो के लिये हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा.
कन्या विवाह के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःषुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.
पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा.
कांग्रेस शसित सभी निकायो में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जाएगा.
संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि (CG Nikay Chunav 2025) पर पर भूगतान करने पर विषेश छुट प्रदान की जाएगी.
मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनो को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा.
सम्पत्तिकर, समेकितकर (CG Nikay Chunav 2025) एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी.
प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा.
नगरीय निकाय के द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा.
चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जायेगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय हेतु उचित स्थान दिया जाएगा.
महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सी.सी. कैमरा लगाने की व्यवस्था.
विकास कार्य में पारदर्शिता सामुहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिये गये अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कांग्रेस ने शहरी जनता से कई बड़े वादे किए हैं, जिसमें महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक पर फोकस किया गया है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में स्कूली और कॉलेज छात्राओं को फ्री में सेनेटरी पेड देने का वादा किया है, जबकि शहरों को सुधारने, स्कूल-कॉलेजों में बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ कई बड़े वादे किए हैं, रायपुर में पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे. 
कांग्रेस के घोषणापत्र में पार्टी ने प्रॉपर्टी टैक्स की राशि टाइम पर भुगतान करने पर छूट देने का वादा किया है, जबकि श्रद्धांजलि राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 5 हजार रुपए देने का ऐलान किया है. इसके अलावा छात्रों को कॉम्पिटिशन एग्जाम के लिए लाइब्रेरी की सुविधा देने का वादा भी किया है, जबकि नगर निगमों में पत्रकारों के लिए अलग से रेस्ट रूम बनाने का वादा भी कांग्रेस की तरफ से किया गया है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI