दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी समेत दो लोगों की मौत, एक घायल, पसरा मातम
Painful road accident, car collided with divider, two people including wife of former BJP Mandal president died, one injured, mourning in the streets
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र को शोक में डुबा दिया. रायपुर से लौट रही कार के जुगानी कैंप के पास डिवाइडर से टकरा जाने की वजह से पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की धर्मपत्नी एवं नगर पालिका में पदस्थ अधिकारी शर्मिला सरकार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ठाकुर का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.
चश्मदीदों के मुताबिक जुगानी कैंप के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
बताया जा रहा है कि जैनेंद्र ठाकुर का परिवार रायपुर से कोंडागांव लौट रहा था. जब यह हादसा हुआ। जिले में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. फिलहाल मामले में जांच जारी है. वही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



