सिगरेट मांगने पर झगडा, दोस्त की चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, पीजी में गर्लफ्रेंड से बदतमीजी के बाद बढ़ा विवाद, 2 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Argument over a cigarette leads to friend being stabbed to death; dispute escalated after girlfriend was subjected to misbehavior at a PG; two accused arrested, questioning underway.

सिगरेट मांगने पर झगडा, दोस्त की चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, पीजी में गर्लफ्रेंड से बदतमीजी के बाद बढ़ा विवाद, 2 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद में दोस्त की हत्या कर दी. चित्रेश सहारे उम्र 26 साल अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी बहन के साथ दोस्त के PG पहुंचा था. इस दौरान उसका PG में रहने वाले दो लड़कों से विवाद हो गया. दोनों युवकों ने गर्लफ्रेंड से बदतमीजी भी की थी. इसके बाद विवाद और बढ़ गया. फिर दोनों ने मारपीट करते हुए युवक के पैर और जांघ पर चाकू से हमला कर दिया. नाजुक हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. दोनों राजनांदगांव के रहने वाले हैं. दोनों रैपीडो चलाते थे. यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरिनगर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कवर्धा निवासी चित्रेश सहारे उम्र 26 साल सिविल इंजीनियरिंग कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षाओं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था. इस सिलसिले में पिछले हफ्ते वह दुर्ग आया था. एसबीआई का एग्जाम देने भिलाई में आया था. भिलाई के रुंगटा कैंपस में उसका एग्जाम सेंटर था.
चित्रेश अपने दोस्त रवि के पीजी रुम में गर्लफ्रेंड और उसकी बहन के साथ पहुंचा था. इसी दौरान पीजी में रहने वाले वैभव मानकर और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया. महिला मित्र के साथ बदतमीजी की बात सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया. विवाद गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया. आरोप है कि दोनों युवकों ने चित्रेश के साथ मारपीट की. इसी दौरान चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू के वार उसके पैर और जांघ में लगे.
गंभीर रूप से घायल चित्रेश को युवकों और आसपास के लोग पास के अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की.
पुलिस ने पीजी में मौजूद लोगों और चश्मदीदों से पूछताछ की है. शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. साथ ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ASP शोभराज अग्रवाल ने बताया कि आरोपी राजनांदगांव के रहने वाले हैं. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. महिला मित्र के साथ कथित दुर्व्यवहार और उसके बाद हुए विवाद की भी जांच की जा रही है.
आरोपी वैभव मानकर उम्र 23 साल, राजकुमार यादव
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb