रेलवे स्टेशन के बुकिंग सुपरवाइजर ने किया 14 लाख का गबन, टिकटों के पैसों को बैंक में जमा न कर दिखाया फर्जी रसीद, हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी

Booking supervisor of railway station embezzled Rs 14 lakh, did not deposit the ticket money in the bank and showed fake receipt, accused in custody, inquiry continues

रेलवे स्टेशन के बुकिंग सुपरवाइजर ने किया 14 लाख का गबन, टिकटों के पैसों को बैंक में जमा न कर दिखाया फर्जी रसीद, हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी

जगदलपुर : जगदलपुर रेलवे स्टेशन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर केएसके पटनायक पर 14 लाख रुपए गबन का आरोप है. बताया जा रहा है कि रेलवे की ऑडिट में वे 14 लाख रुपए का हिसाब नहीं दे पाए. जिसके बाद विशाखापट्टनम से विजिलेंस की टीम पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए नाइट एक्सप्रेस के जरिए अपने साथ विशाखापट्टनम लेकर गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक केएसके पटनायक टिकटों के पैसों को बैंक में जमा नहीं करवा रहे थे. बल्कि इस रकम को अपने पास में रखकर बैंक की फर्जी रसीद ही बुक्स में दर्शा रहे थे. वहीं जब ऑडिट की टीम ने जनरेट किए गए टिकट, उनकी रकम और रेलवे के खातों में जमा की गई रकम के साथ रेलवे के बैंक खाते की स्टेटमेंट का मिलान किया तो इसमें उन्हें गड़बड़ी मिली.
इसी गड़बड़ी को पकड़कर उन्होंने विलिजेंस विभाग को इसकी खबर दी थी. जगदलपुर रेलवे स्टेशन में गबन का ऐसा पहला मामला सामने आया है. बुकिंग सुपरवाइजर के रुप में केएसके पटनायक बस्तर के सभी रेलवे स्टेशनों के टिकट बुकिंग सेगमेंट के प्रमुख हैं. वहीं रोजाना करीब 150 से ज्यादा यात्री टिकट बुक करवाने पहुंचते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI