जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापामारी, जुआ खेलते मिले डिप्टी रेंजर समेत 5 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने कराई फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी
Raid on a gambling den in the forest; five gamblers, including a Deputy Ranger, were arrested while gambling; police documented the scene through photography and videography.
कांकेर/भानुप्रतापपुर : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीडोंगरी में पुलिस ने बीती रात जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक डिप्टी रेंजर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई. इससे पहले पुलिस ने एक स्वास्थ्यकर्मी को जुआ खेलते हुए पकड़ा था. जबकि अब वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है.
मुखबिर से खबर मिलने पर पुलिस ने रानीडोंगरी के जंगल में खेत के पास बनी एक झोपड़ी पर दबिश दी. पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर अचानक छापा मारा. जिससे जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिला. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई. पुलिस ने मौके से 1.25 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल सामग्री जब्त की है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी एक स्वास्थ्यकर्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के पीछे स्थित एक कमरे में जुआ खेलते हुए पकड़ा गया था. मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



