शादी का झांसा देकर युवती के साथ अलग-अलग स्थानों पर 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद में विवाह से इंकार, आरोपी शिवम योगी गिरफ्तार
Accused Shivam Yogi arrested for refusing to marry a young woman after engaging in sexual relations with her at various locations over a period of three years under the pretext of marriage.
डोंगरगढ़ : शादी का झांसा देकर युवती के साथ अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के आरोप में डोंगरगढ़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 15 अगस्त को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शिवम योगी पिता मुकेश नाथ योगी उम्र 26 साल निवासी ग्राम उरईडबरी, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई (छत्तीसगढ़) के साथ उसका पिछले करीब तीन साल से प्रेम संबंध था. दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती थी.
पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे शादी करने का भरोसा दिलाकर जून 2026 में ग्राम मुरमुंदा स्थित पूर्वी लॉज, थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद 2 अगस्त 2026 को भोरमदेव मंदिर घूमने के दौरान कबीरधाम क्षेत्र में भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा. लेकिन बाद में शादी करने से इंकार कर दिया.
शादी से इंकार किए जाने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना डोंगरगढ़ में की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 451/26, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
लगातार की जा रही थी आरोपी की तलाश
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. इसी दौरान पुलिस ने 21 सितंबर 2026 को आरोपी शिवम योगी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
आरोपी
शिवम योगी पिता मुकेश नाथ योगी उम्र 26 साल निवासी ग्राम उरईडबरी, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



