पेट्रोल पंप पर वाहन हटाने को कहा तो शुरू हुआ विवाद, ट्रक ड्राइवर पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार
Dispute erupts after a request to move a vehicle at a petrol pump; truck driver attacked with a sharp-edged weapon; police surround and arrest the accused, while one remains at large.
दुर्ग/भिलाईनगर : दुर्ग जिला में जामुल थाना क्षेत्र के राहुल पेट्रोल पंप पर ट्रक साइड लगाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद ट्रक चालक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लोहे का धारदार हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. जबकि मामले में एक आरोपी फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर की रात करीब 10 बजे हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी धनंजय शर्मा ट्रक में डीजल डलवाने के लिए राहुल पेट्रोल पंप पहुंचा. इस दौरान पेट्रोल पंप पर पहले से खड़े ट्रक नम्बर CG04 QB 1851 को साइड लगाने की बात को लेकर प्रार्थी पक्ष के चालक नितीश कुमार और ट्रक चालक-हेल्पर के बीच विवाद हो गया.
विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद हेल्पर ने नितीश कुमार के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की. आरोप है कि इसके बाद ट्रक चालक ने जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से नितीश कुमार के सिर पर हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया.
वारदात की खबर मिलने के बाद जामुल पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी लखविंदर सिंग उर्फ पिन्टु उम्र 48 साल निवासी EWS-410 हाउसिंग बोर्ड भिलाई को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया.
पुलिस के मुताबिक मामले में एक अन्य आरोपी जसनदीप सिंग फरार है. जिसकी तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील किया कि सार्वजनिक स्थानों पर विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और मारपीट या किसी भी आपराधिक गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें.
आरोपी
लखविंदर सिंग उर्फ पिन्टु उम्र 48 साल निवासी EWS-410 हाउसिंग बोर्ड भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



